आउटसोर्सिंग एजेंसी एलएसए के खिलाफ सफाई कर्मियों का
आउटसोर्सिंग एजेंसी एलएसए के खिलाफ सफाई कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन सैलरी पर डाका डालने का लगाया आरोप। लखनऊ 9 मई प्राप्त समाचार के अनुसार आउटसोर्सिंग एजेंसी एल एस ए लखनऊ के खिलाफ आज नगर निगम लखनऊ के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया एवं सैलरी पर डाका डालने का सीधा आरोप लगाया मिली जानकारी के अनुसार विगत कई महीनो से नगर निगम लखनऊ के सफाई कर्मचारी और स्वच्छता अभियान से जुड़े सफाई नायकों युवाओं की मासिक सैलरी नहीं मिल रही थी परंतु सैलरी दी भी तो किसी के₹1500 काट लिए किसी के ₹2000 काट लिए किसी के ₹2500 काट लिए काट करके सैलरी दी गई है जिससे नगर निगम लखनऊ के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों में भारी आक्रोश है और आज लखनऊ के 1090 पॉइंट पर आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया जिसको देखते हुए भारी पुलिस बल भी वहां पर पहुंच गया परंतु जिस आउटसोर्सिंग एजेंसी ने सफाई कर्मचारी के मासिक वेतन में डाका डाला है उसे आउटसोर्सिंग कंपनी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की समस्या सुनने के लिए मौजूद नहीं था जबकि कई पत्रकार यहां पर मौजूद रहे जिन्होंने कवरेज भी की सफाई कर्मियों का सीधा आरोप है कि जिस काम के लिए कर्मचारियों को रखा जाता है उसे काम को ना कर कर दूसरे काम लिए जा रहे हैं जो कर्मचारी का सीधा उत्पीड़न है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा


