नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने थाना सिखेड़ा और थाना मीरापुर का किया औचक निरीक्षण दिए दिशा निर्देश

1 min read

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने थाना सिखेड़ा और थाना मीरापुर का किया औचक निरीक्षण दिए दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर 13 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने आज थाना सिखेड़ा और थाना मीरापुर का औचक निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए मिली जानकारी के अनुसार *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिखेड़ा का किया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

आज दिनांक 13.09.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना सिखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, भोजनालय, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तदोपरांत महोदय द्वारा थानाक्षेत्र में शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने, आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा थाने पर उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता एवं आमजन के प्रति शालीन व्यवहार अपनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

इसी प्रकार

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मीरापुर का किया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

आज दिनांक 13.09.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना मीरापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, भोजनालय, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तदोपरांत महोदय द्वारा थानाक्षेत्र में शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने, आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा थाने पर उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता एवं आमजन के प्रति शालीन व्यवहार अपनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना मीरापुर पर नियुक्त आरक्षी सुनील कुमार को उत्कृष्ठ कार्य के लिये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon