सहारनपुर के मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार के कड़े निर्देश
1 min read
सहारनपुर के मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार के कड़े निर्देश कहा जाम मुक्त हो मार्ग, सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या हो कम
सहारनपुर 2 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस सहारनपुर मंडल सहारनपुर के योग्य एवं अनुभवी कर्मठ एवं परिश्रमी मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि सहारनपुर मंडल सहारनपुर के सभी जनपदों नगरों एवं उप नगरों में लगने वाले जाम से आम जनता को राहत दिलाई जाए और कुछ ऐसी व्यवस्था की जाए की ताकि किसी का भी रास्ता ना रुक सके और सभी को गंतव्य की ओर जाने में कोई भी परेशानी ना हो और मार्ग जाम मुक्त हो सके इसी के साथ-साथ वरिष्ठ युवा आईएएस मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार ने कड़े निर्देश दिए की ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके और मौतों की संख्या भी कम हो सके और सड़क दुर्घटनाओं में असामयिक रूप से लोगों की जान नहीं जाए यह निर्देश मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने एक बैठक में जारी किए मिली जानकारी के अनुसार मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार की अध्यक्षता में सहारनपुर नगर सहित सहारनपुर मंडल सहारनपुर के सभी जनपदों नगरों और उप नगरों को जाम-मुक्त बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाए जाने हेतु संबंधित विभागों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में श्री सागर जैन, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग सहारनपुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक परिवहन अधिकारी, मुख्य अभियंता नगर निगम, अधिशासी अभियंता नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार द्वारा बैठक में निम्न निर्देश प्रदान किए गए-
1. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन लाइसेंस धारकों के विरुद्ध पाँच से अधिक चालान किए गए हैं, उनके लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही तत्काल की जाए। नगर क्षेत्र में सहारनपुर स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित आई.टी.एम.एस. (Integrated Traffic Management System) के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध भी चालान किए जाएँ।
(कार्यवाही – पुलिस अधीक्षक यातायात / स्मार्ट सिटी)
2. घंटाघर चौक पर मुख्य चौक से आने वाले सभी मार्गों पर चौक से 100 मीटर की दूरी के भीतर किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा न होने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
(कार्यवाही – पुलिस अधीक्षक यातायात)
3. रेलवे स्टेशन मार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड के निकट रोडवेज बसों को मार्ग किनारे खड़ा करने पर तत्काल रोक लगायी जाए तथा बसों की पार्किंग किसी वैकल्पिक स्थान पर सुनिश्चित की जाए।
(कार्यवाही – UPSRTC / पुलिस अधीक्षक यातायात)
4. हसनपुर चौक से सर्किट हाउस मार्ग पर संचालित यातायात को वन-वे किया जाए।
(कार्यवाही – पुलिस अधीक्षक यातायात)
5. हसनपुर चौक से मिनी बाईपास की ओर जाने वाले मार्ग को रजवाहे की पटरी के दूसरी ओर विस्तारित किए जाने हेतु सर्वे कर प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग द्वारा तत्काल प्रेषित किया जाए। तथा सपना टाकिज से लेकर देहरादून चौक मार्ग के मध्य डिवाईडर निर्माण का कार्य कराया जाए।
(कार्यवाही – लोक निर्माण विभाग)
6. जनपद सहारनपुर के सभी स्टेकहोल्डर विभाग जो सड़क निर्माण/मरम्मत कार्य कर रहे हैं, वे शरद ऋतु से पूर्व मुख्य मार्गों पर पूर्ण लंबाई में थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग की मरम्मत, रोड सेफ्टी साइनैज, तथा संकरी एवं क्षतिग्रस्त पुलियों पर चेतावनी सूचक बोर्ड लगाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
(कार्यवाही – सभी मार्ग निर्माण विभाग)
7. डा० भीमराव अम्बेडर चौक से तिकोना कोठी की और मार्ग पर विद्युत विभाग के खम्बे एवं ट्रांसफामर मार्ग पर
ही स्थित है जिसको सुरक्षित यातायात हेतु तत्काल शिफ्ट किया जाए।
(कार्यवाही – लोक निर्माण विभाग/विद्युत विभाग)
8. नगर के मुख्य मार्गों एवं फुटपाथों पर किये गये सभी प्रकार के अवैध अतिक्रमण एवं स्थापित अस्थायी दुकानों को तत्काल हटवाया जाए। किया जाए। (कार्यवाही -नगर निगम) सहारनपुर मंडल सहारनपुर के मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने सहारनपुर मंडल सहारनपुर के समस्त अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनमानस और सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें ताकि सभी नगर और उपनगर जाम मुक्त हो सके उल्लेखनीय है कि जब से वरिष्ठ लोकप्रिय आई ए एस डॉक्टर रुपेश कुमार ने सहारनपुर मंडल सहारनपुर का मंडलायुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है तब से लगातार मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार जहां एक और धुआंधार जनसंपर्क करके जनमानस की समस्याओं को सुन रहे हैं और उनका निस्तारण कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंतव्य के अनुरूप सभी जनहित जनकल्याणकारी सभी सरकारी योजनाओं को शत प्रतिशत क्रियान्वित करने हेतु और विकास कार्यों को तेज गति देने हेतु पूरी ताकत के साथ लगे हैं और कम समय में ही आम जनता का दिल भी जीत लिया है
