कप्तान संजय कुमार वर्मा का सबल मार्गदर्शन:36 घंटे के भीतर ही खोल दी लूट
1 min read
कप्तान संजय कुमार वर्मा का सबल मार्गदर्शन:36 घंटे के भीतर ही खोल दी लूट: मुठभेड़ में लुटेरा हो गया घायल
▪️ *थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा सर्राफा व्यवसायी के साथ हुई लूट/छिनैती के घटना का महज 36 घंटे में सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड 01 शातिर लुटेरा अभियुक्त घायल/गिरफ्तार।*
▪️ *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूटे गये सोने व चांदी के आभूषण (मु0अ0सं0- 381/25 धारा 309(4) बीएनएस से सम्बन्धित) व अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद।*
बुढ़ाना मुजफ्फरनगर 16 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह तथा थाना प्रभारी बुढाना श्री सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 14.09.2025 को वादी श्री नेमचंद वर्मा निवासी कस्बा व थाना बुढ़ाना द्वारा थाना बुढ़ाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वह अपने पौत्र के साथ मोटरसाईकिल पर अपनी सर्राफ की दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचा दिखाकर उनसे उनका बैग छीन लिया (जिसमें सोने व चांदी के आभूषण, 4000/- रूपये तथा एक मोबाईल फोन था) तथा फरार हो गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0- 381/25 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सर्विलांस व थाना बुढ़ाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया था।
आज दिनांक 16.09.2025 को मुखबिर द्वारा गठित पुलिस टीम को सूचना दी गयी उक्त घटना को कारित करने वाले अभियुक्तगण लूटे गये सामान को बेचने के इरादे से मंदवाडा की तरफ से कस्बा बुढाना की तरफ आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मंदवाडा मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की चैकिंग करने लगी कुछ समय पश्चात मंदवाडा की तरफ से 03 संदिग्ध व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिये जो पुलिस पुलिस टीम को देखते ही भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा तीनों संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा किया गया तभी तीनों व्यक्ति ईंख के खेतों में घुस गये। पुलिस टीम द्वारा ईंख के खेतों की घेराबन्दी की गयी। खुद को पुलिस से घिरता देखकर ईंख में छिपे व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से स्वंय को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक अभिय़ुक्त घायल (बांये पैर में घुटने से नीचे गोली लगी है) हो गया तथा उसके अन्य 02 साथी फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा 01 बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा अन्य 02 फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु कांबिग की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र तथा मु0अ0सं0- 381/25 धारा 309(4) बीएनएस से सम्बन्धित सोने व चांदी के आभूषण बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*01.* महताब उर्फ कल्लू पुत्र महफूज निवासी ग्राम मंदवाडा थाना बुढाना मुजफ्फरनगर उम्र करीब 30 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
➖ 01 सोने की अंगूठी
➖ 100 ग्राम चांदी के आभूषण
➖ 01 हाथ का कडा चांदी का
➖ 07 जोडी पैरो के बिछुए (चांदी के)
(उपरोक्त सभी माल थाना बुढाना पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 381/25 धारा 309(4) बीएनएस से सम्बन्धित है)
➖ 01 अवैध तमंचा 315 बोर
➖ 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त महताब उर्फ कल्लू उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने शौक व खर्चे पूरे करने के लिये लूट/छिनैती का कार्य किया जाता है। दिनांक 14.09.2025 को मैंने अपने अन्य 02 साथी के साथ मिलकर एक सर्राफा व्यवसायी से आभूषण व नगदी की लूट की थी। आज हमलोग लूटे गये आभूषणों के बेचने के इरादे से बुढाना आ रहे थे कि पुलिस टीम द्वारा मुझे पकड लिया गया तथा मेरे 02 साथी फरार हो गये।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
*01.* प्र0नि0 श्री सुभाष अत्री, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*02.* प्र0नि0 श्री राजीव चौधरी, सर्विलांस सेल, मुजफ्फरनगर।
*03.* उ0नि0 श्री संदीप कुमार, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*04.* उ0नि0 श्री ललित कुमार, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*05.* है0का0 विकास सिरोही, सर्विलांस सेल, मुजफ्फरनगर।
*06.* है0का0 64 सुनील, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*07.* है0का0 285 नीरज, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*08.* है0का0 640 निर्वेश, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*09.* है0का0 206 गजेन्द्र, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*10.* का0 1913 अस्फाक, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*नोट-* थाना बुढाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित है, शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।


