नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में 21वां नज़िरा क़ुरआन तकमील समारोह आयोजित

1 min read

तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में 21वां नज़िरा क़ुरआन तकमील समारोह आयोजित

 

मुज़फ्फरनगर:

तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में 21वां नज़िरा क़ुरआन तकमील समारोह गरिमामय एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री जावेद मज़हर ने किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत छात्र मोहम्मद हम्माद द्वारा पवित्र क़ुरआन की तिलावत से हुई। इसके पश्चात कक्षा पाँच के विद्यार्थियों की नज़िरा क़ुरआन की तकमील सुरह अल-फ़ातिहा से सुरह अन-नास तक कराई गई, जिसे मदरसा फ़ैज़-उल-इस्लाम के मोहतमिम एवं मुख्य अतिथि मुफ़्ती मोहम्मद राग़िब उमर साहब ने संपन्न कराया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता तस्मिया जूनियर हाई स्कूल के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. एस. फ़ारूक़ साहब ने की। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर सैयद एजाज़ अहमद साहब, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। क़ुरआन शिक्षा में योगदान देने वाले मौलाना शौकत क़ासमी साहब एवं श्रीमती लाइक़ा उस्मानी की सेवाओं की सराहना की गई।

 

इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा नात-ए-रसूल ﷺ प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि मुफ़्ती मोहम्मद राग़िब उमर साहब ने अपने संबोधन में बच्चों के नैतिक और आध्यात्मिक विकास में नज़िरा क़ुरआन की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा शिक्षकों और अभिभावकों की संयुक्त जिम्मेदारी पर बल दिया। इसके पश्चात अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. एस. फ़ारूक़ साहब ने कहा कि क़ुरआनी शिक्षा के साथ आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आज के दौर की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना होना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन स्कूल के मैनेजर सैयद एजाज़ अहमद साहब द्वारा प्रस्तुत Vote of Thanks के साथ हुआ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon