नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

लोकप्रिय अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के कार्यक्रम की हो रही प्रशंसा


लोकप्रिय अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के कार्यक्रम की हो रही प्रशंसा। बुढ़ाना मुजफ्फरनगर 4 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार* अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील बुढाना के ग्राम शोरों में “तहसील आपके द्वार’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन ।

================================

अपर जिलाधिकारी महोदय प्रशासन ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में चयनित पात्र लाभार्थियों को किया लाभान्वित

==============================

*”तहसील आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल का अपर जिलाधिकारी महोदय प्रशासन द्वारा किया गया निरीक्षण/ भ्रमण*

================================

*’तहसील आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी महोदय प्रशासन द्वारा ग्रामवासियों से किया गया सीधा संवाद

================================ ग्राम प्रधान द्वारा अपर जिलाधिकारी महोदय प्रशासन को पुष्पगुच्छ भेँट कर समस्त ग्रामवासियों की और से किया गया अभिनन्दन ————————————————– तहसीलदार बुढाना द्वारा दिया गया स्वागत उद्बोधन ————————————————–

तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी महोदय प्रशासन द्वारा आवेदकों की समस्याओं/ जन सुनवाई कर किया गया निस्तारण ————————————————– उप जिलाधिकारी बुढाना द्वारा तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित सभी का किया गया आभार व्यक्त ————————————————– डॉ राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन ————————————————–

 

03 फरवरी 2025 को जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा के निर्देशन एवम मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी महोदय प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में “तहसील आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन तहसील बुढाना की ग्राम पंचायत शोरों में वैदिक कन्या इण्टर कॉलेज परिसर में किया गया। तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बुढाना श्री राज कुमार, तहसीलदार बुढाना श्री महेंद्र , पुलिस उपाधीक्षक श्री गजेन्द्र पाल सिंह, शाहपुर ब्लॉक, खण्ड विकास अधिकारी राजीव कुमार, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर, सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी बालेश्वर एवम अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।। “तहसील आपके द्वार” कार्यक्रम में राजस्व, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवम पुष्टाहार, श्रम विभाग, ग्राम्य विकास, कृषि विभाग, समाज कल्याण, अपूर्ति विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत चिकित्सा एवम स्वास्थ्य, पशुपालन विभाग, पंचायत राज, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, एवम अन्य विभागो से सम्बन्धित कैम्प लगाये गये व सभी सम्बन्धित अधिकारीगण व कर्मचारी आवश्यक व्यवस्थाओं सहित उपस्थित रहे। “तहसील आपके द्वार” कार्यक्रम में ग्रामवासियों द्वारा उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया तथा विभिन्न विभागों से सम्बन्धित अपनी समस्याओं को अपर जिलाधिकारी महोदय प्रशासन के समक्ष रखा गया। समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में राजस्व विभाग, कृषि विभाग,आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग,स्वास्थ्य विभाग एवम ग्राम्य विकास विभाग के पात्र लाभार्थियों को आवास, कृषि यंत्र ट्रैक्टर, आयुष्मान कार्ड,राशन कार्ड आदि लाभ प्रदान किया गया। बुढाना तहसील से नायब तहसीलदार अमन कुमार, नायब तहसीलदार रोहित कुमार, राजस्व निरीक्षक लेखपाल व अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने दूरदराज का एक गांव हाजीपुर भी गोद लिया हुआ है और इस हाजीपुर में तमाम हत्या आधुनिक सुविधाएं दी जा रही है जिसकी प्रशंसा ग्रामीण दिल खोलकर कर रहे हैं सभी का कहना है कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह महीने में कई बार ग्राम हाजीपुर में पहुंचते हैं और वहां की समस्याओं को भी सुनते हैं और उनका निस्तारण तत्काल करते हैं इसके अलावा मुजफ्फरनगर जनपद के कई गांव ऐसे हैं जहां विकास कार्य करने हेतु अपर जिला अधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह लगातार जाते हैं और वहां की समस्याओं का तत्काल निस्तारण भी करते हैं इसके अलावा अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह अपने कार्यालय में बैठकर नियमित रूप से फरियादियों की फरियाद सुनकर उनके साथ न्याय भी करते हैं और उनकी समस्याओं का निस्तारण भी करते हैं यही कारण है कि आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह पूरे जनपद मुजफ्फरनगर में आम जनता में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल किए हुए हैं

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon