द0 एस0 डी0 पब्लिक स्कूल का कक्षा 12 का शानदार परीक्षा परिणाम
1 min read
द0 एस0 डी0 पब्लिक स्कूल का कक्षा 12 का शानदार परीक्षा परिणाम
══════════════════════════════════════
“सफलता उन्हीं के कदम चूमती है,
जो कठिनाइयों में भी मुस्कुराकर आगे बढ़ते हैं।”
मुजफ्फरनगर 13 मई प्राप्त समाचार के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025–26 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में द. एस. डी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय ने सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण व्याप्त रहा।
विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान- अंश मित्तल (96.6%), द्वितीय स्थान- नैतिक (95%) तथा तृतीय स्थान – वाचिका जैन (94%) अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी लगन, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता की नई ऊँचाइयों को स्पर्श किया।
विद्यालय के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय रहा कि अनेक विद्यार्थियों ने विषयों –
चित्रकला – अक्षांश मित्तल (100), कनक चौधरी (100), तमन्ना अहमद (100), हिमांशी (100),
अक्षिता राठी (100),
अंग्रेज़ी- अंश मित्तल (100), भव्य राजवंशी (100)
अकाउंट्स- नैतिक वर्मा (100)
इतिहास- देवार्जुन (99)
रसायन विज्ञान- अंश मित्तल (99)
गणित- अंश मित्तल (98)
शारीरिक शिक्षा- भव्य राजवंशी (98)
हिंदी- अक्षित त्यागी (98)
कंप्यूटर विज्ञान- नक्षत्र राज चेंगरवाल (97)
अर्थशास्त्र- प्रतिष्ठा चौधरी (97)
राजनीति विज्ञान- पूर्वा (97)
बिजनेस स्टडीज- अंशिका पाल (96), अवनि कौशिक (96)
ई0पी0एस0- अक्षांश गर्ग (96)
एप्लाइड मैथ – प्रशुक जैन (94)
भौतिक विज्ञान- अंश मित्तल (93)
जीव विज्ञान- सुहाना (87), सत्यम (87)
अंक अर्जित कर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना महोदया ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए उनके सतत् सफलता पथ पर अग्रसर रहने की कामना की।


