नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

चोर चोर अफ़वाह फैलाने वाले जेल रवाना, एसएसपी ने जनता से की अपील

1 min read

मुजफ्फरनगर:चोर चोर अफ़वाह फैलाने वाले जेल रवाना, एसएसपी ने जनता से की अपील: जनपद भर में पुलिस कर रही अलाउंस

मुजफ्फरनगर 3 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने जनपद मुजफ्फरनगर की जनता से अपील करते हुए कहा है कि

जनपद मुजफ्फरनगर में विगत कुछ दिनों में कई गांवों से रात्रि में बदमाश देखे जाने की सूचनाएं प्राप्त हुई है। इस सम्बन्ध में रात्रि गश्त को और अधिक बढाया गया है तथा जिस भी स्थान/गांव से इस तरह की सूचना प्राप्त हुई है वहां पर डॉयल 112, सम्बन्धित थाना प्रभारी द्वारा पहुंचकर जांच की गयी है। पुलिस अधिकारियों द्वारा निरंतर गांव में जाकर ग्राम सुरक्षा समिति, प्रधान व संभ्रांत लोगों से निरंतर वार्ता की जा रही है, डॉयल-112 की गाडियों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने की एनाउंसमेन्ट करायी जा रही है साथ ही मीडिया के माध्यम से भी लोगों को अफवाहों की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने की अपील की जा रही है।

मुजफ्फरनगर पुलिस सभी जनपदवासियों से अपील करती है कि किसी भी अफवाह पर तुरंत विश्वास न करें, यदि कोई संदिग्ध गतिविधि/व्यक्ति दिखता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही भयभीत न हो न ही कोई ऐसा कृत्य करें जो कानून विरोधी हो। सोशल मीडिया पर यदि ऐसा कोई वीडियो/सूचना प्राप्त होती है तो उसको सर्वप्रथम वेरिफाई करें तथा इसकी सूचना पुलिस/प्रशासन अथवा ग्राम प्रधान को दें जिससे समय रहते जांच की जा सके तथा वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा सके।

मिली जानकारी के अनुसार

*थाना मीरापुर पुलिस द्वारा चोर-चोर की झूठी अफवाह फैलाने वाले 03 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।*

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री यतेन्द्र सिंह नागर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

प्राप्त समाचार के अनुसार

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 02/03.08.2025 की रात्रि में सुभाष पुत्र विरम सिंह निवासी पुरवालियान थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 55 वर्ष जो मन्द बुद्धि होने के कारण घूमते- घूमते हुये थानाक्षेत्र मीरापुर के ग्राम कैलापुर जसमौर में आ गया था जिसको गांव के 1. अजय गिरी पुत्र विरम सिंह 2. सन्दीप पुत्र कैलाश 3. मांगेराम पुत्र गेन्दा सिंह निवासीगण ग्राम कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर द्वारा देखने व समझने उपरान्त जान बूझकर चोर- चोर की अफवाह फैलाकर शोर मचाते हुये गांव के अन्य लोगों को इकट्ठा किया गया जिससे सुभाष उपरोक्त भीड को देखकर काफी घबरा गया जिस कारण वह अपना पता बताने में असमर्थ रहा। मौके पर गश्त करती हुए स्थानीय पुलिस पहुंची तथा पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को तसल्ली देकर उसके विषय में जानकारी की गयी तो उसने अपना नाम व पता बताया। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा सुभाष उपरोक्त के परिवारजन से सम्पर्क किया गया तो पता सही पाया गया तथा परिवारजनों द्वारा सुभाष उपरोक्त को मन्द बुद्धि बताया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा चोर-चोर की झूठी अफवाह फैलाने वाले 03 अभियुक्तगण को ग्राम कैलापुर जसमौर से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध शांति भंग की धारा 170 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा सुभाष उपरोक्त को उसके परिवारजन के सुपुर्द किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अजय गिरी पुत्र विरम सिंह निवासी ग्राम कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 24 वर्ष।

*2.* सन्दीप पुत्र कैलाश निवासी ग्राम कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 30 वर्ष।

*3.* मांगेराम पुत्र गेन्दा सिंह निवासी ग्राम कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 50 वर्ष।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* उ0नि0 श्री ललित कुमार थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* का0 1880 जहीरूद्दीन थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

*3.* का0 0877 सुनिल शर्मा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 1494 अमित यादव थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

प्राप्त समाचार के अनुसार

*मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा गांव-गांव में जाकर लोगों को किया जा रहा है जागरुक। पीआरवी वाहनों से अनाउंसमेंट कराते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने, अफवाहों की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने व कानून विरोधी कृत्य न करने की अपील की जा रही है।*

जनपद मुजफ्फरनगर में विगत कुछ दिनों में कई गांवों से रात्रि में बदमाश देखे जाने/ड्रोन दिखने की सूचनाएं प्राप्त हुई है। इस सम्बन्ध में रात्रि गश्त को और अधिक बढाया गया है तथा जिस भी स्थान/गांव से इस तरह की सूचना प्राप्त हुई है वहां पर डॉयल 112, सम्बन्धित थाना प्रभारी द्वारा पहुंचकर जांच की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा गांव-गांव जाकर ग्राम सुरक्षा समिति, प्रधान व संभ्रांत लोगों से निरंतर वार्ता की जा रही है तथा सभी से अपील की जा रही है कि किसी भी अफवाह पर तुरंत विश्वास न करें, यदि कोई संदिग्ध गतिविधि/व्यक्ति दिखता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही भयभीत न हो न ही कोई ऐसा कृत्य करें जो कानून विरोधी हो। सोशल मीडिया पर यदि ऐसा कोई वीडियो/सूचना प्राप्त होती है तो उसको सर्वप्रथम वेरिफाई करें तथा इसकी सूचना पुलिस/प्रशासन अथवा ग्राम प्रधान को दें जिससे समय रहते जांच की जा सके तथा वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा सके। इसके साथ ही डॉयल-112 की गाडियों से भी गांव-गांव जाकर अफवाहों पर ध्यान न देने व किसी भी खबर की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, संदिग्ध गतिविधि/व्यक्ति दिखने पर पुलिस को सूचित करने व कानून विरोधी कोई कृत्य न करने की एनाउंसमेन्ट करायी जा रही है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon