नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 14, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुझेड़ा टोल प्लाजा पर प्रमुख युवा समाजसेवी नितिन अंबानी के साथ टोल कर्मियों ने की गुंडागर्दी

1 min read

मुझेड़ा टोल प्लाजा पर प्रमुख युवा समाजसेवी नितिन अंबानी के साथ टोल कर्मियों ने की गुंडागर्दी। मुजफ्फरनगर 14 मई प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर के मुझेडा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों एवं टोल मैनेजर की दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ सामाजिक सहयोग संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नितिन अंबानी के साथ अभद्रता, धमकी एवं अवैध वसूली की गई। इतना ही नहीं, टोल मैनेजर खुलेआम भारत सरकार, NHAI और केंद्रीय परिवहन मंत्री Nitin Gadkari के आदेशों की धज्जियाँ उड़ाते नजर आए।

 

दिनांक 05/05/2026 को नितिन अंबानी अपनी कार टाटा पंच (UP12BZ9703) से मीरापुर से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। वाहन पर ₹3000/- का वार्षिक FASTag वैध रूप से सक्रिय होने के बावजूद टोल कर्मचारियों द्वारा ₹75/- की जबरन वसूली की गई। नियमों की बात करने पर टोल कर्मचारियों ने अभद्रता शुरू कर दी और दबंगई दिखाते हुए गाली-गलौज की।

 

आरोप है कि सामाजिक सहयोग संस्थान उत्तर प्रदेश का आईडी कार्ड भी जबरन छीन लिया गया तथा झूठे मुकदमे में फँसाने, जेल भिजवाने और जान से मारने तक की धमकियाँ दी गईं। घटना के समय उनकी पत्नी भी मौजूद थीं, जिनके सामने सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यूपी-112 को सूचना दी गई। Event ID P05052616727 पर पीआरवी UP32DG2237 एवं थाना पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पुलिस की मौजूदगी में भी टोल कर्मचारी और उनके साथी दबंगई करते रहे तथा आईडी कार्ड वापस देने से साफ इनकार कर दिया।

 

टोल मैनेजर आकाश चौधरी ने फोन पर खुले शब्दों में कहा कि “यहाँ उनके ही नियम चलते हैं, NHAI के नहीं।” इस बयान ने पूरे टोल प्लाजा की मनमानी और गुंडागर्दी की पोल खोल दी है।

 

अब बड़ा सवाल यह है कि जब केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा FASTag को लेकर स्पष्ट नियम बनाए गए हैं, तो आखिर मुझेडा टोल प्लाजा पर किसके इशारे पर अवैध वसूली और दबंगई चलाई जा रही है?

 

सामाजिक सहयोग संस्थान उत्तर प्रदेश ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो मामले को उच्च अधिकारियों एवं शासन स्तर तक उठाया जाएगा

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon