जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल मार्गदर्शन में
1 min read
जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल मार्गदर्शन में सीडीओ संदीप भागिया ने पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को कराया प्रथम प्रशिक्षण। मुजफ्फरनगर 21 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप जनपद, मुजफ्फरनगर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मतदान को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के कुशल मार्गदर्शन में एस.डी .पब्लिक स्कूल भोपा रोड मुजफ्फरनगर में पीठासीन अधिकारियो, मतदान अधिकारी प्रथम को दिया गया प्रशिक्षण।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक संदीप भागिया द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र का किया गया निरीक्षण।
-भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मतदान को जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में आज प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने आज प्रशिक्षण के द्वितीय दिन पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम को एस.डी.पब्लिक स्कूल भोपा रोड मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी प्रथम कुल 1428 प्रथम पाली में एवं द्वितीय पाली में कुल 1230 को प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में चुनाव प्रक्रिया के संबंधी सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम ने मास्टर ट्रेनर के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। प्रभारी अधिकारी कार्मिक/ मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने चुनाव संबधी जानकारिया दी। इसके अतिरक्ति प्रभारी अधिकारी कार्मिक संदीप भागिया द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया । प्रशिक्षण कक्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी प्रथम को निर्वाचन कार्य पूर्ण निष्ठा एवं लग्न से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मतदान को आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने में सभी पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियो की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में गहन अध्ययन कर लें और मतदान के दौरान समस्त प्रक्रिया आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो सके।
इस अवसर पर, जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर के कुशल मार्गदर्शन में मुजफ्फरनगर जनपद में बहुत ही बेहतरीन ढंग से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी की जा रही है एवं भारत निर्वाचन आयोग के समस्त निर्देशों का पारदर्शिता के साथ पालन भी किया जा रहा है मुजफ्फरनगर जनपद मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया और जिला उप निर्वाचन अधिकारी अपर जिला अधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी कारण चुनाव प्रक्रिया में जबरदस्त परिश्रम के साथ कार्य कर रहे हैं मुजफ्फरनगर जनपद के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लगातार बैठकर करके समस्त संबंधित अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं और निर्देश दिए जा रहे हैं कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का संपूर्ण प्रदर्शित के साथ पालन किया जाए ताकि मुजफ्फरनगर जनपद में लोकसभा चुनाव 2024 निष्पक्ष ढंग से संपूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जा सके इसके लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं उल्लेखनीय है की जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा लगातार नामांकन स्थलों का भी निरीक्षण किया जा रहा है एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं जब से आम चुनाव लोकसभा 2024 की अधिसूचना जारी हुई है तब से लगातार मुजफ्फरनगर का जिला पुलिस और प्रशासन पूरी मुस्तादी के साथ कार्य कर रहा है एवं समस्त अधिकारी गण अपने-अपने कार्यों में मुस्तैद हैं आज जनपद के पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण कराया गया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भगिया लगातार मौजूद रहे एवं समय-समय पर सभी को निर्देशित करते रहे प्रथम प्रशिक्षण ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों के सम्मुख जो भी समस्या आई उसका समाधान तत्काल ही मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कर दिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए


