यूपी एसटीएफ ने गाजियाबाद में चल रहे फर्जी दूतावास का किया भंडाफोड़
1 min read
- यूपी एसटीएफ ने गाजियाबाद में चल रहे फर्जी दूतावास का किया भंडाफोड़: तथाकथित राजदूत गिरफ्तार। गाजियाबाद 23 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट द्वारा गाजियाबाद में चल रहे अवैध दूतावास का भंडाफोड़ करते हुए हर्ष वर्धन जैन पुत्र जे डी जैन निवासी केबी 45 कविनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है ।
हर्षवर्धन केबी 35 कवीनगर में किराए का मकान लेकर अवैध रूप से वेस्ट आर्कटिक दूतावास चला रहा था तथा अपने आप को West Arctica , Saborga, Poulvia ,Lodonia आदि देशों का कॉन्सुल/ एम्बेसडर बताता है और कई डिप्लोमेटिक नम्बर प्लेट लगी गाड़ियों से चलता है। लोंगो को प्रभाव में लेने के लिए प्रधानमंत्री ,राष्ट्रपति और कई अन्य गणमान्य लोंगो के साथ अपनी मॉर्फ़ की हुई फोटो का भी प्रयोग करता है । इसका मुख्य काम कंपनियों और प्राइवेट व्यक्तियों को बाहर के देशों में काम दिलाने के नाम पर दलाली करना तथा शेल कंपनियों के माध्यम से हवाला रैकेट चलाना है ।
हर्षवर्धन के पूर्व में चंद्रास्वामी और अदनान खगोशी ( इंटरनेशनल आर्म्स डीलर) से भी संपर्क में होना ज्ञात हुआ है। उल्लेखनीय है की 2011 में हर्षवर्धन से अवैध सॅटॅलाइट फ़ोन भी बरामद हुआ था जिसका अभियोग थाना कविनगर में पंजीकृत है|
बरामदगी
1-डिप्लोमैटिक नम्बर प्लेट लगी चार गाड़ियाँ
2-माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट
3-विदेश मंत्रालय की मोहर लगी कूटरचित दस्तावेज
4-कूटरचित दो पैनकार्ड
5-विभिन्न देशों और कंपनियों की 34 मोहरें
6-2 कूटरचित प्रेस कार्ड
7- 44,70000 रुपए नगद
8- कई देशों की विदेशी मुद्रा
कई कंपनियों आदि के दस्तावेज
9- 18 डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट
उक्त के संबंध में थाना कविनगर गाजियाबाद में अभियोग पंजीकृत कराकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का पर्दाफाश, STF ने किया हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार
गाजियाबाद के कविनगर में किराए के मकान में चल रहा था ‘वेस्ट आर्कटिक दूतावास’
उत्तर प्रदेश STF की कार्रवाई में सामने आया कि आरोपी हर्षवर्धन जैन खुद को West Arctica, Saborga, Poulvia, Lodonia जैसे कथित देशों का एम्बेसडर बताता था
फर्जी डिप्लोमैटिक तामझाम से लोगों को करता था गुमराह
गाड़ियों पर डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट
पीएम व राष्ट्रपति के साथ मॉर्फ की गई तस्वीरें
वीजा व विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
शेल कंपनियों के जरिए हवाला नेटवर्क संचालित करने का आरोप
पिछला आपराधिक इतिहास भी चौंकाने वाला
2011 में अवैध सैटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया
चंद्रास्वामी और इंटरनेशनल हथियार डीलर अदनान खगोशी से संबंध
STF ने लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी दस्तावेज और मुहरें बरामद कीं
मामले की जांच इंटरनेशनल कनेक्शन तक पहुंची, कई बड़े खुलासों की उम्मीद की जा रही है क्षेत्रीय नागरिकों का यह भी कहना है कि यह तथाकथित राजदूत हर्षवर्धन जैन बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों से मोटी रकम इस बात के लिए ले चुका है कि वह उन्हें विदेश में नौकरी दिलवा देगा यह हर्षवर्धन जैन अपने पूरे रुतबे के साथ अपने बंगले में रह रहा था और बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना भी इसके पास लगा रहता था अपना रसूक दिखाने के लिए हर्षवर्धन जैन ने भारतवर्ष के बड़े राष्ट्रीय नेताओं के साथ अपने फोटो भी बनवाए थे जो उसने अपनी-अपने ड्राइंग रूम में लगाए लगाए थे परंतु यूपी एसटीएफ ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है और हर्षवर्धन जैन को यह भी बता दिया है कि हमारे देश भारत में कानून से ऊपर कोई नहीं है वास्तव में उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने बहुत ही बेहतरीन कार्य किया है अभी तो बहुत से सफेद पोश लोगों के चेहरे से आप भी उठाया जाएगा पता यह भी चला है कि हर्षवर्धन जैन की गिरफ्तारी के बाद यूपी एसटीएफ ने कई टीम बनाई है जो इस पूरे रैकेट को गिरफ्तार करने के मूड में है क्योंकि इसके तार बड़े-बड़े लोगों से जुड़े हो सकते हैं यह भी संभावना है की जा रही है कुल मिलाकर देश में इस प्रकार का यह पहला मामला है जो हर्षवर्धन जैन नामक ठग अपने को विदेश का राजदूत बनाकर ठगी का रैकेट चला रहा था नोएडा और गाजियाबाद में इसके तार कहां-कहां जुड़े हैं उसकी भी जांच की जा रही है इसके बाद सभी खुलासे हो जाएंगे यूपी एसटीएफ को बहुत-बहुत बधाइयां की यूपी एसटीएफ में इतना बड़ा मामला पकड़ा है यूपी एसटीएफ की आम नागरिकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है



