नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 3, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

यूपीसीडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी का खलीलाबाद दौरा- उद्यमियों को मिली सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सौगात

1 min read

*यूपीसीडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी का खलीलाबाद दौरा- उद्यमियों को मिली सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सौगात*

 

*आशुतोष दुबे ब्यूरो प्रमुख संत कबीर नगर*

 

संतकबीरनगर। खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र के विकास एवं उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को लेकर यूपीसीडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीक्षा जैन (आईएएस) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यालय पर उद्यमियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक विकसित करने, हाईटेक पुलिस चौकी के निर्माण, पार्कों के सुंदरीकरण तथा ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि उद्यमियों को सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी तथा क्षेत्रीय प्रबंधक सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उद्यमियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उद्यमियों की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने उद्यमियों से वसूले जा रहे अनुरक्षण शुल्क का विरोध करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में इतना महंगा शुल्क देना संभव नहीं है। उन्होंने शुल्क में पुनर्विचार की मांग की।

अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार, खाली पड़े भूखंडों के पुनः आवंटन तथा निवेश को बढ़ावा देने की भी बात कही। बैठक के बाद दीक्षा जैन ने औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद का भ्रमण किया तथा पारले-जी फैक्ट्री का निरीक्षण भी किया। बैठक में प्रमुख रूप से उद्यमी नितिन जलान, अशोक सर्राफ, पवन सर्राफ, प्रभा इंडस्ट्रीज इंडस्ट्रियल एरिया से विजय कुमार राय , व्यवस्थापक राजेश कुमार पांडे, दीनदयाल चौधरी, अमन अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, नमन गुप्ता, गौरव जयसवाल, साहिल गुप्ता सहित यूपी सिडा के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मचंद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon