नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

माघी पूर्णिमा के स्नान के दृष्टिगत प्रयागराज महाकुंभ में आगामी यातायात योजना

1 min read

माघी पूर्णिमा के स्नान के दृष्टिगत प्रयागराज महाकुंभ में आगामी यातायात योजना

प्रयागराज 11 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार

1- मेला क्षेत्र में सुचारू रूप से श्रद्धालुओं का स्नान संपन्न कराने हेतु दिनाँक 11/2/2025 को प्रातः 4:00 बजे से आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के अतिरिक्त संपूर्ण मेला क्षेत्र No Vehicle zone रहेगा।

 

 

2- प्रयागराज शहर में महाकुम्भ स्नान हेतु बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को दिनांक 11 फरवरी को प्रातः 4:00 बजे के पश्चात संबंधित रूट की पार्किंग में पार्क कराया जायेगा। उक्त व्यवस्था में आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के वाहनों को छूट रहेगी।

 

3-श्रद्धालुओं के प्रयागराज शहर एवं मेला क्षेत्र में सुगम आवागमन एवं स्नान के दृष्टिगत प्रयागराज शहर में दिनाँक 11 फरवरी को सायंकाल 5 बजे के पश्चात No Vehicle zone लागू रहेगा। उक्त व्यवस्था में आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के वाहनों को छूट रहेगी।

 

4- उपरोक्त यातायात व्यवस्था दिनांक 12 फरवरी को मेला क्षेत्र से श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक निकासी तक लागू रहेगी।

 

5- प्रयागराज शहर एवं मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश तथा निकासी पर उपरोक्त प्रतिबंध कल्पवासियों के वाहनों पर भी लागू रहेगा।

*माघ पूर्णिमा स्नान पर प्रयागराज महाकुम्भ में होगा विशेष यातायात प्रबंध*

 

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र और शहर में ‘नो व्हीकल जोन’ लागू*

 

*11 फरवरी से मेला क्षेत्र में पूर्ण वाहन प्रतिबंध, बाहरी वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग व्यवस्था*

 

*शहर में भी शाम 5 बजे से लागू होंगे यातायात नियम, 12 फरवरी तक रहेगी विशेष व्यवस्था*

 

*कल्पवासियों के वाहनों पर भी रहेगा प्रतिबंध*

 

*महाकुम्भ नगर, 11 फरवरी।*

प्रयागराज महाकुम्भ में माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात योजना बनाई है। इसके अंतर्गत, 11 फरवरी 2025 की सुबह 4:00 बजे से संपूर्ण मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम स्नान के लिए केवल आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

 

*बाहरी वाहनों को निर्धारित पार्किंग में भेजा जाएगा*

प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के निजी व सार्वजनिक वाहनों को 11 फरवरी को सुबह 4:00 बजे के बाद संबंधित रूट की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। इससे शहर में यातायात अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु पैदल सुगमता से स्नान घाटों तक पहुंच सकेंगे।

 

*प्रयागराज शहर में शाम 5 बजे से रहेगा वाहन प्रतिबंध*

श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने 11 फरवरी की शाम 5:00 बजे से पूरे प्रयागराज शहर को भी ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया है। केवल आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी।

 

*12 फरवरी तक जारी रहेगा प्रतिबंध*

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष यातायात योजना 12 फरवरी को स्नान संपन्न होने तक लागू रहेगी।

 

*कल्पवासियों के वाहनों पर भी रहेगा प्रतिबंध*

महाकुम्भ में कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं के वाहनों पर भी यह नियम लागू रहेगा। प्रशासन ने सभी कल्पवासियों से अनुरोध किया है कि वे नियमों का पालन करें और अधिकृत पार्किंग स्थलों का उपयोग करें।

 

*प्रशासन की अपील*

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग दें, ताकि महाकुम्भ का यह महत्वपूर्ण स्नान पर्व सुगमतापूर्वक संपन्न हो सके।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon