नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर की गोकुल सिटी में भाजपा की पिछड़े समाज की विंग ने आखिर यह क्या कर डाला 

1 min read

मुजफ्फरनगर 20 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार

भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने के लिए पिछड़ों ने भरी हुंकार मुजफ्फरनगर की गोकुल सिटी के मैदान में सामाजिक सम्मेलन से हुंकार- कश्यप

ट्रैक्टर, ट्रालीयो और बसों में भरकर आए हजारों की तादाद में पिछड़े समाज के लोग

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बड़ी तादाद में समाज के लोग एकत्रित कर किया शक्ति प्रदर्शनओ0बी0सी0 समाज का पूरा समर्थन भाजपा को-‘केशव मौर्य केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान एवं प्रदेश सरकार मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप और कपिल देव अग्रवाल किया उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्या जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुजफ्फरनगर के गोकुल सिटी में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश के समूचे पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों का पूरा समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ होना चाहिए, क्योंकि उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतकर उन्हें तीसरी बार प्रधान मंत्री के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी जी को बिठाया जायेगा। इसलिए पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों की जिम्मेदारी है कि ओ0बी0सी0 मोर्चा के माध्यम से उत्तर प्रदेश की प्रत्येक सीट को भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े।

श्री केशव प्रसाद मौर्या जी आज ओ0बी0सी0 मोर्चा के तत्वाधान में ओ0बी0सी0 सामाजिक सम्मेलन गोकुल सिटी मुजफ्फरनगर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना उद्बोधन दे रहे थे, जिन्होंने इस बात को पुनः दोहराया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी 80 सीटों को जीतकर कागजी महागठबन्धन के सभी घटक दलों-समाज वादी पार्टी व कांग्रेस आदि लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अन्दर खाता भी नहीं खोलने देगी। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार में देश व उत्तर प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को संवैधानिक अधिकारों के साथ राजनैतिक अधिकार मिले हैं, उससे देश व प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के लोग देश की मुख्य धारा से जुड़े हैं। ओ0बी0सी0 समाज को भारतीय जनता पार्टी की सरकार में संवैधानिक अधिकार, शिक्षा के अवसर एवं राजनैतिक हिस्सेदारी समुचित मात्रा में प्राप्त हुई है, जिसके फलस्वरूप पूरे उ0प्र0 में पिछड़े वर्गों का रूझान एकपक्षीय भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में परिवर्तित हो रहा है, जिसके फलस्वरूप विपक्ष महागठबन्धन के गटक दल समाजवादी पार्टी अथवा कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 में उ0प्र0 में अपनी जीत का खाता भी न खोल सके। चुंकि उ0प्र0 में 52 प्रतिशत की बड़ी आबादी के रूप में रहने वाले ओ0बी0सी0 समाज के लोगों ने मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार में पूर्णं भरोसा जताया है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्त भगवान रामलला की प्रांण प्रतिष्ठा होने के दौरान ओ0बी0सी0 समाज के लोगों ने अपने अराध्य भगवान श्रीराम के सम्मान में मोदी-योगी के द्वारा उठाये गये कदमों की सराहना की ।

 

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने आए हुए हजारों की तादात में लोगों को संबोधित करते हुए कहां कि देश में ओ0बी0सी0 समाज को नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में 27 प्रतिशत आरक्षण और केन्द्रीय विद्यालय, सैनिक विद्यालय में भी 27 प्रतिशत आरक्षण देकर देश के पिछड़े वर्गों के जवानों की बौद्धिक शक्ति को बढ़ाने का नया उदाहरण है, जिससे ओ0बी0सी0 समाज के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में तो आगे बढ़ेंगे ही, साथ ही साथ डॉक्टर, इंजीनियर और बड़े महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त होकर अपने समाज का विकास करेंगे।

 

श्री कश्यप ने कहा कि प्रधान मंत्री जी ने विश्वकर्मा सम्मान योजना के अन्तर्गत 18 ओ0बी0सी0 समाजों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 13 हजार करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि जारी की है तथा मछुआ समुदाय, मत्स्य पालकों के आर्थिक विकास के लिए भी मोदी सरकार द्वारा 20 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में की गयी है, उत्तर प्रदेश सहित देश के पिछड़े वर्गों के लोग नौकरी, रोजगार व स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक सम्पन्न होंगे।

मंत्री नरेंद्र कश्यप जी ने ओ0बी0सी0 सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में आये हुए सभी पिछड़े समाज के लोगों को 22 जनवरी, 2024 में अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की बधाई और शुभकामनाएं भी प्रेषित की तथा प्रसन्नता जाहिर करते हुए सबको बधाई दी। लगभग 500 सालों बाद मोदी सरकार के अथक प्रयासों से अयोध्या में ‘‘श्री रामलला’’ मंदिर में प्रतिष्ठित हो सके।

 

ओ0बी0सी0 सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में, अध्यक्षता के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं ओ0बी0सी0 मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जी ने ओ0बी0सी0 सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों और कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करते हुए कहा कि ओ0बी0सी0 मोर्चे ने उत्तर प्रदेश में अपनी कार्यशैली व क्षमता से भारतीय जनता पार्टी की राजनैतिक क्षमता बढ़ाने में सफलता हासिल की है, लेकिन 2024 के लोक सभा चुनाव को जीतना अब हमारा लक्ष्य है, जिसे प्रदेश की सभी 80 सोटों को जीतकर हमें हर हाल में पूरा करना है।

 

श्री कश्यप जी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति देने के लिए बजट में 02 हजार, 475 करोड़ रुपये की व्यवस्था करके महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है और ओ0बी0सी0 समाज की गरीब बच्चियों की शादी के लिए हमारी सरकार ने ‘शादी अनुदान योजना’ के बजट में 150 करोड़ रुपये के सापेक्ष 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है तथा ओ0बी0सी0 समाज के युवाओं को सरकारी नौकरियों से जुड़ने के लिए ट्रिपल सी व ओ लेवल के प्रशिक्षण पर खर्च होने वाली धनराशि को 23 करोड़ से बढ़ाकर 35 करोड़ की है। हमारा विभाग उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रावास में स्थान देने के लिए बजट में 22 करोड़ रुपये की व्यवस्था भी की गयी है।

केंद्रीय मंत्री श्री संजीव बालियान ने कहा कि प्रत्येक दशा में उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समाज के युवक-युवतियों को शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ते हुए उनके भविष्य को स्वावलम्बी बनाने में हमारी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ी, विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से वंचित लोगों को प्राप्त मूलभूत सेवाएं लोकसभा चुनावों में ओ0बी0सी0 समाज के प्रति गहरी पैठ बना चुका है। इसलिए ओ0बी0सी0 मोर्चा उ0प्र0 की सभी 80 सीटों को जीतने के लिए पूरे सामर्थ्य व शक्ति के साथ लोकसभा चुनाव को सुखद बनायेगा और तीसरी बार प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्णं योगदान देगा।

 

भाजपा ओ0बी0सी0 मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित ओ0बी0सी0 सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम बहुत ही सफलता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें ओ0बी0सी0 समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। मुजफ्फरनगर के गोकुल सिटी के मैदान को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे पूरे प्रदेश के ओ0बी0सी0 समाज के युवा सड़कों पर उतर आये हैं।

 

ओ0बी0सी0 मोर्चा यू0पी0 में 2 हजार सामाजिक सम्मेलन करेगा-कश्यप

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ओ0बी0सी0 मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, श्री नरेन्द्र कश्यप जी ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनावों में उ0प्र0 की सभी 80 सीटें जीतेने के लिए ओ0बी0सी0 मोर्चा 2 हजार सामाजिक सम्मेलन करेगा तथा ओ0बी0सी0 समाज के प्रत्येक वर्ग व समाज को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के साथ जोड़ते हुए मोदी-योगी के नेतृत्व में हुए पिछड़े वर्गों के हित में कार्यों को बतायेगा। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, श्री नरेन्द्र कश्यप जी ने बताया कि उ0प्र0 में ओ0बी0सी0 मोर्चे ने उ0प्र0 के सभी 18 मण्डलों में मण्डल स्तरीय सामाजिक सम्मेलन तथा 17 नगर निगमों में ओ0बी0सी0 समाज के महा सम्मेलन करेगा और ओ0बी0सी0 समाज के युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में जोड़ने के लिए उ0प्र0 के सभी 75 जिलों में ओ0बी0सी0 युवा संवाद कार्यक्रम भी करेगा। इसकी विस्तृत रूपरूखा तैयार कर ली गयी है

17 नगर निगमों में होने वाले सामाजिक महा सम्मेलनों की तैयारी भी प्रारम्भ कर दी गयी है। महा सम्मेलनों में उ0प्र0 के माननीय मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष तथा केन्द्र व उ0प्र0 सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा।

कार्यक्रम मे माननीय केंद्रीय मंत्री श्री संजीव बालियान जी, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वत्रंत प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल जी , पूर्व विधायक श्रीमती मिथलेश पाल जी, पश्चिम क्षेत्र ओबीसी मोर्चा प्रभारी श्री जयप्रकाश कुशवाहा जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष हरवीर पाल जी, क्षेत्रीय महामंत्री श्री रुपेन्द्र सैनी जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामकुमार कश्यप जी, श्री संजय धीमान जी, जिलाध्यक्ष श्री सुंदर पाल जी सहित हजारो लोग उपस्थित रहे ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon