50000 युवाओं को मिलेगा रोजगार:गरीबों को मिलेगा
1 min read
50000 युवाओं को मिलेगा रोजगार:गरीबों को मिलेगा बिना ब्याज ऋण, 2.40 लाख की सहायता!
————————————-
*मुजफ्फरनगर…21.08.2025* ..उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद की किरण बनकर आई है अंफीडिंग वर्ल्ड की अभिनव योजना, अपर निदेशक आर.एन गर्ग ने जानकारी दी कि यह अंतर्राज्य बैंकिंग मॉडल भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत अपने जीरो डिपॉजिट आरडी अकाउंट के माध्यम से देश भर के लाभार्थियों को चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार, प्रशिक्षण सहित आवश्यक जरूरतो की पूर्ति के लिए बिना व्याज के त्रण और नगद सहायता हेतु उपलब्ध कराएंगे।इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि छाटे घरों के निर्माण के लिए पात्र लाभार्थियों को 2.40 लाख की सहायता दी जाएगी जो बिना किसी अग्रिम राशि, शुल्क या दस्तावेज औपचारिकता के हैं, इसे अब तक दुनिया में पहली बार बिल्कुल फ्री स्कीम के तौर पर प्रस्तुत किया गया है।
यह योजना हाल ही में लखनऊ के विकास भवन सभागार में केंद्रीय मंत्री व उनकी धर्मपत्नी एवं भाजपा विधायक की उपस्थिति में दीप प्रजावलन कर शुभारंभ की गई। जहां शासन प्रशासन एवं मीडिया के अनेक वरिष्ठ जन भी मौजूद रहे! परियोजना के क्रियान्वयन हेतु बड़ा नेटवर्क तैयार कर इस योजना के क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश के सभी विकास खंडों में आउटसोर्सिंग एजेंसियों की नियुक्ति की जा रही है। पहले चरण में ब्लॉक में 200 लोन ऑफिसर अनुबंध के आधार पर नियुक होंगे, जो 250 लाभार्थियों का चयन एवं उनके लिए लोन अकाउंट खोलने का कार्य करेंगे। लोन ऑफीसरों को 22000 प्रति माह और प्रत्येक सफल लोन पर संबंधित एजेंसी को 2000 एवं यूनियन को 1000 का भुगतान किया जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट और आउटसोर्सिंग एजेंसी संगठन द्वारा अनुबंधित व्यवस्था के तहत की जाएगी! प्रचार प्रसार एवं फील्ड मार्केटिंग की जिम्मेदारी थर्ड पार्टी को सौंपी गई है। केंद्र एवं राज्य सरकारे समय-समय पर इसका निरीक्षण भी करेंगी। गर्ग ने स्पष्ट किया कि यह पूरी परियोजना निशुल्क एवं पारदर्शी है तथा किसी भी प्रकार का शुल्क कानून उल्लंघन माना जाएगा। इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों ने यह भी दिशा निर्देश दिए हैं कि जहां गरीबों की सहायता धनराशि देकर की जाएगी वहीं दूसरी ओर बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराए जाएंगे अब देखना यह होगा कि यह योजना कब तक जमीनी हकीकत में रहेगी या फिर खबरों तक ही सीमित रहेगी अगर यह योजना सही है तो निश्चित रूप से बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर होने का सुनहरा अवसर प्राप्त होने जा रहा है इसका बाकायदा प्रचार जिला प्रशासन के निर्देशों पर जिला सूचना कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा कराया जा रहा है और प्रेस नोट भी जारी किए जा रहे हैं परंतु इस योजना की हकीकत परखने की आवश्यकता है यह योजना बहुत अच्छे लग रही है परंतु इसके माध्यम से किन-किन को अवसर प्राप्त होंगे यह देखने वाली बात होगी
*रोजगार महाकुंभ में 50 हजार युवाओं को मिलेंगी नौकरियां*
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान , गोमती नगर , लखनऊ में 26, 27 एवं 28 अगस्त 2025 रोजगार महाकुंभ /केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है| इस रोजगार महाकुंभ में 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें देश-विदेश की कंपनियों प्रतिभागी अभ्यार्थियों को चयनित करने हेतु आएगी। इन विभिन्न कंपनियों द्वारा इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक बी टेक्, पैरामेडिकल कोर्सेस आदि मे उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन उनके बायोडाटा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा| साथ ही इसमें श्रमिक वर्ग , कुशल कामगार, अकुशल कामगार भी प्रतिभागी कर सकते हैं| इस रोजगार महाकुंभ में संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जापान और जर्मनी जैसे देशों में रोजगार के पंद्रह हजार से अधिक अवसर मिलेंगे। वहीं आइटी, विनिर्माण, सेवा और उभरते उद्योगों में 35 हजार से अधिक घरेलू नौकरियां दी जाएंगी। नियोक्ता, उद्योग जगत के नेता और नौकरी चाहने वाले एक मंच पर आएंगे। ए.आइ प्रशिक्षण मंडप और रोजगार एवं कौशल प्रदर्शनी रोजगार महाकुंभ के मुख्य आकर्षण होंगे। यहां डिजिटल स्किल्स और ए.आइ आधारित नौकरी को तैयारी पर फोकस रहेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा स्टाल पर स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी मिलेगी और राज्य के स्टार्टअप अपने नवाचार प्रस्तुत करेंगे।
इच्छुक जाबसीकर उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं व अपना जॉब सीकर के रूप में पंजीयन कर उक्त रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु आवेदन कर सकते हैं| इस कार्य हेतु कोई मार्गव्यय देय नही होगा


