नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण की 55 वी बोर्ड बैठक संपन्न: सहारनपुर शामली मुजफ्फरनगर के जिला अधिकारी और उपाध्यक्ष रहे मौजूद

1 min read

मुजफ्फरनगर 19 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार विकास प्राधिकरण की 55वीं बोर्ड बेैठक मा0 मण्डलायुक्त,सहारनपुर/अध्यक्ष विकास प्राधिकरण,मु0नगर
की अध्यक्षता में विगत दिनांक 18.12.2024 को आहूत की गयी ।

उक्त बैठक में 1-जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर, 2-जिलाधिकारी, शामली, 3-उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण,मु0नगर, 4-सचिव,विकास प्राधिकरण,मु0नगर, 5-चीफ कोर्डिनेटर प्लानर,एन0सी0आर0, 6-सहयुक्त नियोजक,नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग,मेरठ, 7-अध्यक्ष,नगरपालिका परिषद,मु0नगर 8-अपर निदेशक कोषागार एवं पेशन,सहारनपुर, 9-अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग,एवं 10-जलनिगम, एवं प्राधिकरण के मा0 बोर्ड सदस्य, 11-श्री शरद शर्मा, 12-श्री श्रीमोहन तायल,13-श्री गजे सिंह तथा प्राधिकरण कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में 54वीं बोर्ड बैठक की पुष्टि करते हुए ,शुक्रतीर्थ एवं हैदरपुर के विकास कार्यो के लिये बजट का आवंटन करते हुए मुजफ्फरनगर महायेाजना-2031, शामली महायोजना-2031 तथा जनपद मु0नगर ग्राम जडोैदा में विकसित हो रही न्यूमैेक्स टाउनशिप के भू-उपयोग परिवर्तन प्रस्ताव व डी0पी0आर0 के साथ, प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के अन्तर्गत भोपा रोड, बाईपास क्रॉसिंग योजना में बाह्य विकास कार्य एवं पेट्रोल पम्प/फिलिंग स्टेशन में संशोधनों को अंगीकृत किये जाने के प्रस्ताव ,मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के शामली विकास क्षेत्र शामली के नये कलेक्ट्रेट में पार्क विकसित किये जाने के प्रस्ताव पर , महायोजना-2031(प्रारूप) के चरणबद्ध विकास क्रियान्वयन हेतु प्राधिकरण द्वारा जोनल प्लान तैयार कराये जानेे आदि के प्रस्तावों पर मा0 बोर्ड अनुमोदन प्रदान किया गया ।

इसके अतिरिक्त नगरीय अवस्थापना की बैठक में मु0नगर विकास क्षेत्र के अन्तर्गत कुल अनुमानित लागत रू0 15.00 करोड के निर्माण/ विकास कार्यो पर स्वीकृति प्रदान की गयी ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon