नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

अवध सांस्कृतिक की कत्थक कार्यशाला संपन्न


*अवध सांस्कृतिक की कत्थक कार्यशाला संपन्न*

——————————————————–

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम लखनऊ में, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अवध सांस्कृतिक क्लब के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुषमा देवी के कुशल दिशा निर्देशन में आयोजित पांच दिवसीय(25 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026) कत्थक कार्यशाला के समापन सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती जी के माल्यार्पण द्वारा हुआ।

प्रोफेसर प्रीति बाजपेई ने पांच दिवसीय कार्यशाला की आख्या प्रस्तुत की एवं छात्राओं को उनके प्रयास के लिए प्रोत्साहित किया। कथक प्रशिक्षक कुमारी वैभवी ने इन पांच दिनों में छात्राओं के साथ अपने अनुभव को मंच से सभी को बताया तथा प्राचार्य महोदया का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया, तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम भूमि प्रणाम से कत्थक का प्रारंभ किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर अपनी प्रस्तुति दी। प्रशिक्षक द्वारा सिखाएं तीन टुकड़ों में एवं दुर्गा स्तुति पर भी छात्राओं ने बड़े ही उत्साह से एवं संयमित होकर अपनी प्रस्तुति दी।

प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा देवी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में गुरु को सर्व प्रमुख रखते हुए विद्यार्थी के जीवन में गुरु के प्रथम स्थान के बारे में छात्राओं को “गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागू पाय” श्लोक के माध्यम से बताया। उन्होंने छात्राओं को भविष्य के लिए आशीर्वचन प्रदान किया तथा जीवन में एकाग्रता, अनुशासन एवं शिष्टाचार के महत्व के बारे में बताया। श्रीमती साधना सिंह यादव द्वारा मंच का संचालन कुशलता पूर्वक किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रज्ञा मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक क्लब के समस्त पदाधिकारी प्रोफेसर सुरंगमा यादव, डॉ पूनम पांडे एवं डॉ निशी मिश्रा भी उपस्थित रही। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों की गरिमामय उपस्थित ने इस कार्यक्रम को सार्थक बनाया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon