नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के सचिव सिविल जज सत्येंद्र कुमार चौधरी ने


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के सचिव सिविल जज सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बैंक अधिकारियों की बैठक की आयोजित। मुजफ्फरनगर 21 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के द्वारा जिला मुजफ्फरनगर के समस्त बैंक मैनेजर की मीटिंग आहुत की गयी जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 09.05.2026 में ऋण संबंधित मामलो को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया है, मानननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफफरनगर के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर में दिनांक 09.05.2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसके संबंध में आज दिनांक 20.04.2026 को डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुज़फ्फरनगर द्वारा जनपद न्यायालय मुजफ्फरनगर के विडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में एक बैठक आहुत की गयी डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफनगर द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09.05.2026 दिन द्वितीय शनिवार, को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, वाहूय न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन० आई० एक्ट, बैंक रिकवरी, गोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल. वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व चाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।

उक्त बैठक में डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर व जिला मुज़फ्फरनगर के समस्त बैंक मैनेजर उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon