नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

प्रभागीय निदेशक सामाजिक प्रभाग मु०नगर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर

1 min read

*प्रभागीय निदेशक सामाजिक प्रभाग मु०नगर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर शुकतीर्थ क्षेत्र में होगा वृहद जन-जागरूकता एवं संरक्षण अभियान*

 

मुजफ्फरनगर 5 जून प्राप्त समाचार के अनुसार आज दिनांक *05-06-2026* को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुकतीर्थ क्षेत्र में वन, पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण को समर्पित एक दिवसीय वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्राथमिकताओं तथा माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणादायी पहल “एक पेड़ माँ के नाम” के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत जीवनदायिनी एवं मोक्षदायिनी माँ गंगा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए गंगा तट के दोनों ओर कुल 1100 पौधों का रोपण किया जाएगा। यह पौधारोपण अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रहकर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, नदी तंत्र संरक्षण तथा जन-जागरूकता का व्यापक संदेश देगा। इसी के साथ जलालपुर बेहद वृक्षारोपण स्थल पर 16,000 वृक्षों का रोपण किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 06:00 बजे गंगा तट पर पौधारोपण अभियान से होगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों तथा स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता रहेगी। पौधारोपण के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को प्रकृति एवं मातृशक्ति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया जाएगा।

पौधारोपण के उपरांत शुकतीर्थ क्षेत्र में गंगा तट के दोनों किनारों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक, पॉलिथीन, बोतलें, धार्मिक अवशेष एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उनका वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गंगा नदी एवं उसके तटीय पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में जनसहभागिता को बढ़ावा देना है।

 

इसके पश्चात सुखदेव आश्रम, शुकतीर्थ में पर्यावरण शुद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना से वैदिक यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व को रेखांकित करते हुए यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

 

कार्यक्रम के अगले चरण में शुकतीर्थ क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता हेतु एक विशाल पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। संत समाज के पूज्य महाराज ओंकारानंद जी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया जाएगा। रैली में विद्यालयों के गुरुकुल के छात्र, स्वयंसेवी संस्थाएं, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिको ने सहभागिता किया। रैली के माध्यम से वृक्ष संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन एवं वन्यजीव संरक्षण के संदेश जन-जन तक पहुँचाए पहुंचाया।

 

प्रातः 10:00 बजे मोरना विकास खण्ड क्षेत्र में अभयारण्य क्षेत्र के अंतर्गत एकल उपयोग प्लास्टिक (Single Use Plastic) तथा अन्य प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग एवं बिक्री को हतोत्साहित करने हेतु विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। इस संवाद कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, दुकानदारों, ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों को आमंत्रित किया गया है। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल जी ने की। कार्यक्रम में प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों, वन्यजीवों एवं जल स्रोतों पर उसके प्रभाव तथा उसके विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अभयारण क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान पूर्ण ब्लॉक अध्यक्ष अमित राठी आदि उपस्थित थे। बैठक के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष जी द्वारा सोलानी नदी पर वृक्षारोपण किया गया।

 

इसके उपरांत सोलानी नदी तट पर विशेष संरक्षण गतिविधियां संचालित की गई। जैसे नदी में पाए जाने वाले कछुओं एवं मगरमच्छों के प्राकृतिक आवासों को आवारा पशुओं, मानवीय हस्तक्षेप तथा अन्य संभावित खतरों से सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक संरक्षणात्मक उपायों पर कार्य किया जाएगा। यह पहल जलीय जैव विविधता के संरक्षण तथा नदी पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

कार्यक्रम के अंतिम चरण में गंगा तट से लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित चौरावाला तालाब एवं बिमलाखेड़ी तालाब को आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के रूप में अधिसूचित किए जाने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समुदाय के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विमल खेड़ा मौजा की ग्राम प्रधान श्रीमती आबिदा परवीन ग्राम काकरोली को वेटलैंड संरक्षण हेतु किए गए विशेष उपाय के लिए लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर वेटलैंड अधिसूचना का वाचन किया गया तथा स्थानीय नागरिकों को आर्द्रभूमियों के पारिस्थितिक महत्व, भूजल पुनर्भरण, जैव विविधता संरक्षण एवं जलवायु संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय द्वारा आर्द्रभूमियों, नदियों, वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण की सामूहिक शपथ ग्रहण की गई। यह संकल्प लिया जाएगा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण, सुरक्षित वन एवं समृद्ध जैव विविधता का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

 

वन विभाग ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, संत समाज, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं आम नागरिकों से इस महत्वपूर्ण जन-अभियान में सक्रिय सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय संकल्प को सफल बनाने की अपील की है।

 

“एक पेड़ माँ के नाम — एक संकल्प प्रकृति के नाम”

 

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रवाह मुजफ्फरनगर ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे मुजफ्फरनगर में 5 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया जिसमें वन विभाग का कुल लक्ष्य 18000 था जिसमें से 16 000 अभयारण्य क्षेत्र में पूरा किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री रविकांत वशिष्ठ ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का उद्देश्य समग्र रूप से पर्यावरण को सुरक्षित करना और लोगों को जान जागरूक करना है जिससे अपने पर्यावरण के सभी अंग सुरक्षित , संरक्षित और विकसित रह सके

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon