अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2026 के अवसर पर भव्य आयोजन।
1 min read
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2026 के अवसर पर भव्य आयोजन।
——————————————
“स्वस्थ आयु के लिये योग” की थीम के साथ कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत कराया गया योगाभ्यास।
——————————————
माननीय प्रधानमंत्री महोदय के कार्यक्रम का कोलकाता से हुआ सजीव प्रसारण।
——————————————
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कैबिनेट मंत्री महोदय श्री अनिल कुमार की गरिमामय उपस्थिति एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।
——————————————
मुजफ्फरनगर 21 जून 2026 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम,
मुजफ्फरनगर में किया गया।
मा0 केबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार श्री अनिल कुमार द्वारा श्री धनवन्तिरी पूजन एवं दीप प्रज्वल्लन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
मा0 केबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0 प्र0 सरकार श्री अनिल कुमार ने कहा कि आज हम सभी लोग 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं, यह बहुत ही खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से न केवल हमारा शरीर निरोगी रहता है, बल्कि हमारा मस्तिष्क भी पूर्णतः स्वस्थ और तनावमुक्त रहता है। उन्होंने सभी जनपद जनपद वासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में जनपद के माननीय जनप्रतिनिधिगण, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विशाल गर्ग, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल श्री संजय राठी, डा0 सुभाष चन्द शर्मा पूर्व अध्यक्ष आयुष बोर्ड उ0प्र0, श्री प्रभात तोमर मण्डल अध्यक्ष सहारनपुर रालोद, श्री प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा । योग दिवस के योगाभ्यास कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा मुजफ्फरनगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, श्री संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह,नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर, मुख चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील तेवतिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक (होम्योपैथी), जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, जिला क्रीडा अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी एवं अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी गण एवं कर्मचारी अन्य माननीय/ गणमान्य शामिल रहें।
कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा उदघोषित भाषण का लाईव प्रसारण दिखाया किया गया जिसका श्रवण स्टेडियम में उपस्थित सभी आंगन्तुको द्वारा किया गया।
तदोपरान्त कॉमन योग प्रोटोकाॅल के अनुसार योगाभ्यास योग प्रशिक्षक श्री विजय कुमार, श्रीमती वर्षा चौधरी एवं श्री अनुज कुमार द्वारा किया गया।
योग दिवस में विभिन्न स्कूल/ कॉलेज से आये छात्र छात्राओ व प्रधानाचार्य व शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाया।
योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम में लगभग 1800 व्यक्तियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया।
डॉ इसम पाल द्वारा उपस्थित सभी का धन्यवाद व्यक्त किया गया।


