नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला महिला चिकित्सालय में


*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला महिला चिकित्सालय में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन योग को जीवनशैली में शामिल करने का दिया संदेश*

*मुजफ्फरनगर 21 जून 2026* जनपद मुजफ्फरनगर के जिला महिला चिकित्सालय में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका महिला चिकित्सालय डॉ. आभा आत्रे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

योगाभ्यास कार्यक्रम योगाचार्य योगेश कुमार के नेतृत्व में कराया गया, जिसमें उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. आभा आत्रे के द्वारा बताया गया कि योग हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा तनाव से भी मुक्ति मिलती है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है, जो शरीर और मन में संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. मुरली भास्कर, डॉ. प्रीति गर्ग सहित चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon