नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 26, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुज़फ्फरनगर में लखनऊ अग्निकांड के मृतक छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

1 min read

मुज़फ्फरनगर में लखनऊ अग्निकांड के मृतक छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट के तत्वावधान में झांसी रानी पार्क में लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मृतक बच्चों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
लखनऊ अग्निकांड में हुई 15 मासूमों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ये सिर्फ 15 बच्चे नहीं थे, बल्कि 15 परिवारों के चिराग थे, जिनके असमय चले जाने से उनके घरों का भविष्य अंधकारमय हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और चंद पैसों के लालच ने इन मासूमों की जान ले ली।

श्रद्धांजलि सभा में सरकार से मांग की गई कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक बच्चों के परिजनों को 25-25 लाख रु की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग भी उठाई गई।
ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की, सांसद नरेंद्र मलिक ने अग्निकांड के दोषियों के खिलाफ कठोरता कार्यवाही की मांग की, मुजफ्फरनगर में प्रशासन द्वारा की जा रही चेकिंग को सराहा और कहा कि लगातार चेकिंग होनी चाहिए मानकों के अनुसार बिल्डिंगों का निर्माण होना चाहिए जिससे हादसों से बचा जा सके, इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए वास्तव में कार्यवाही होनी चाहिए।
इस दौरान एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि इस दर्दनाक घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी छात्र-छात्रा और बच्चे को ऐसी दुखद घटनाओं का शिकार न होना पड़े, इसके लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

श्रद्धांजलि सभा में सपा सांसद हरेंद्र मलिक,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला अध्यक्ष विक्की चावला,जिला महामंत्री मोहम्मद नदीम अंसारी, विपिन सिंघल, राजकुमार कालरा,पवन बंसल, प्रदीप उतरेजा,अजय सिंघल, कृष्ण गोपाल मित्तल,विजेंद्र अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह गंभीर, संजय गोस्वामी सहित ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट की पूरी टीम मौजूद रही।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon