नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
July 1, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर द्वारा सत्र के प्रथम कार्यक्रम के

1 min read

रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर द्वारा सत्र के प्रथम कार्यक्रम के रूप में डॉक्टर्स एवं सी ए दिवस का आयोजन।
मुजफ्फरनगर 1 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार रोटरी क्लब सदस्य अध्यक्ष मनोज सेठी, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप राज गुप्ता, सह मंडलाध्यक्ष विशाल कालरा , सचिव विनोद जलोत्रा, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल, पूर्वाध्यक्ष राजेंदर सिंघल एवं कुलभूषण बजाज द्वारा सर्वप्रथम नगर प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ईश्वर चंद्रा जी को पुष्पगुच्छ देकर तथा चिकित्सा क्षेत्र में उनके द्वारा दी जा रहे सेवाओं के लिए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ ईश्वर चंद्रा जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि छोटे बच्चों को फ़ास्ट फ़ूड आदि खाने से रोकना चाहिए क्योंकि उनके स्वास्थ्य पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। स्मरण शक्ति के साथ ही इम्युनिटी भी कमजोर होती है। यहाँ तक की जो माताए बच्चों को है दुग्ध पान कराती है उन्हें भी भोजन पौष्टिक ही करना चाहिए अन्यथा दूध के माध्यम से विकार बच्चों तक पहुँचते है। तत्पश्चात सदस्य गण वरिष्ठ त्वचा रोग चिकित्सक डॉ ताराचंद जी के क्लिनिक पर पहुंचे और उन्हें भी पुष्पगुच्छ देकर एवं चिकित्सा क्षेत्र में उनके कार्यों को सम्मानित करने हेतु उन्हें सर्टिफिकेट दिया गया। डॉ ताराचंद जी ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए हमें साफ़ सुथरे पानी से ही स्नान करना चाहिए तथा कपडे सूती ही और ढीले पहनने की कोशिश करें अन्यथा त्वचा पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। यदि आप एयर कंडीशन में अधिक समय बैठते है तब हमें पानी भी पर्याप्त मात्रा में समय समय पर लेना चाहिए अन्यथा त्वचा की नमी जाने लगती है और विकार उत्पन्न होते है। कार्यक्रम के अगले चरण में CA सचिन पंत को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी को अपना टैक्स समय पर जमा करके राष्ट्र के की पूर्ति करनी चाहिए।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon