नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
July 6, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मंडलआयुक्त डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता मैं डीएम

1 min read

मंडलआयुक्त डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता मैं डीएम, एसएसपी ने जानसठ मै फरियादियों की सुनी फरियाद किया इंसाफ़:कमिश्नर ने किया पौधारोपण

*जानसठ मुजफ्फरनगर 6 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार मंडलायुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील जानसठ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।*
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 06.07.2026 को मंडलायुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा तहसील जानसठ पहुंचे, जहां सर्वप्रथम मंडलायुक्त महोदय को गार्द द्वारा सलामी दी गई।
तत्पश्चात अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि प्राप्त सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समयावधि में उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। साथ ही महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अधिकारियों द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण एवं शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील तेवतिया, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री लक्ष्मण वर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त मंडलायुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon