नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
July 6, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जब कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार ने मुजफ्फरनगर के एक गांव कुतुबपुर का निरीक्षण किया

1 min read

जब कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार ने मुजफ्फरनगर के एक गांव कुतुबपुर का निरीक्षण किया तो हो गए प्रभावित। जानसठ मुजफ्फरनगर 6 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों को दिए पूरे ग्रामपंचायत में ऐसे ही कार्य कराने के निर्देश।
​निर्माणाधीन लाइब्रेरी, ग्राम सचिवालय और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
_ मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार ने तहसील जानसठ के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुतुबपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने गांव में कराए गए विकास कार्यों की बारीकी से देखा और उन्हें अन्य ग्राम पंचायतों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
​मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने कुतुबपुर में नवनिर्मित ग्राम सचिवालय, निर्माणाधीन आधुनिक लाइब्रेरी (पुस्तकालय) और स्थानीय प्राथमिक विद्यालय परिसर का जायजा लिया ,ग्राम पंचायत स्तर पर बुनियादी ढांचे और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों को देखकर उन्होंने ग्राम प्रधान के कार्यों की प्रशंसा की।
​अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि कुतुबपुर अच्छे कार्य हुए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इसी तरह अन्य ग्राम पंचायतों में भी उच्च स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य सुनिश्चित कराए जाएं।
​निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता और जन-स्वास्थ्य पर भी विशेष जोर दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के मद्देनजर गांवों में साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने हिदायत दी कि गांव में कहीं भी जलभराव नहीं होना चाहिए, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा न बढ़े। साथ ही, रास्तों के किनारे उगी झाड़ियों की छंटाई और नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
​इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी रक्ष्मी लावा जानसठ, जिला पंचायत राज अधिकारी डीपीआरओ, ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon