फ्रेंड क्रिकेट एकेडमी मेरठ टीम ने चौहान क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर टीम को
1 min read
फ्रेंड क्रिकेट एकेडमी मेरठ टीम ने चौहान क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर टीम को 229 रनों से हराया
आरव वशिष्ठ, प्रतीक तोमर दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई
तीतरों। गांव मनोहरा में अंडर -13 एम पी एल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में सातवें दिन फ्रेंड क्रिकेट एकेडमी मेरठ ओर चौहान क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर के बीच मुकाबला खेला गया । जिसमें फ्रेंड क्रिकेट एकेडमी मेरठ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जिसमें फ्रेंड क्रिकेट एकेडमी मेरठ ने 50 ओवर में चार विकेट खोकर 361 रन बनाएं । जिसमें ओपनर बल्लेबाज आरव वशिष्ठ ने 103 गेंदों में 103 रन बनाकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी। वहीं मिडिल ऑर्डर में प्रतीक तोमर ने 96 गेंद में 144 रन की शानदार पारी खेली। आरती चौधरी ने 35 गेंद में 30 रन, वैभव ने 40 गेंद में 34 रन बनाए।
वहीं चौहान क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर की ओर से अमरीत पांचाल ने 2 विकेट , अंश और अर्पित ने 1-1 विकेट चटकाए।। वहीं जवाब में उतरी 362 रन का लक्ष्य चेज करने चौहान क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर टीम ने 31.4 ओवरों में 134 रन पर ऑल आउट हो गई। रोमांचक मुकाबले में फ्रेंड क्रिकेट एकेडमी मेरठ ने यह मैच 227 रनों से जीत लिया।
जिसमें चौहान क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर टीम की तरफ से ओपनर बल्लेबाज आरव सैनी ने 16 गेंद में 08 रन, वंश ने 12 गेंद में 04 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। वहीं सेकंड डाउन पर आये नक्श खंडेवाल ने 79 में 79 की पारी खेल कर अपनी टीम को संभाला । मुकुल कप्तान ने 17 गेंद में 11 , अनुराग ने 37 गेद 09 रन बनाए ।
वहीं फ्रेंड क्रिकेट एकेडमी मेरठ की तरफ से तुषार ने 3 में विकेट, कृषशांग भड़ाना , गौरांग शर्मा ने 2-2 विकेट ओर वर्षा, मोहम्मद शमी ने 1-1 विकेट चटकाए।
इस दौरान रॉयल क्रिकेट एकेडमी कोच रवि ठाकुर, फ्रेंड क्रिकेट एकेडमी अरविंद शर्मा, अमित तोमर, अनमोल चौधरी, नाथी चौधरी,अनुज, सचिन तोमर, सोमपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।


