पूर्व सांसद कादिर राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन सप्ताह पर दी मैंगो पार्टी
*पूर्व सांसद कादिर राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन सप्ताह पर दी मैंगो पार्टी*
*राजनीतिक,सामाजिक शख्सियत एवं पत्रकारों ने पहुंचकर मैंगो पार्टी से दिया सदभाव का संदेश*
मुजफ्फरनगर
*सपा नेता साजिद हसन ने बताया* कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी *समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद कादिर राणा द्वारा* अपने आवास पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन सप्ताह पर मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या मे राजनीतिक, सामाजिक व पत्रकारों ने पहुंचकर मैंगो पार्टी में आम का लुत्फ उठाया।
*वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद कादिर राणा ने इस अवसर पर कहा* कि इतनी व्यस्त जिंदगी में हमें आपस में बैठकर भी समाज में एकता व भाईचारे को मजबूत करने पर चर्चा के साथ सौहार्द का संदेश देना चाहिए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन सप्ताह के अंतर्गत उनके संघर्ष पर चर्चा के साथ मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। उन्होंने इस अवसर पर सामाजिक बुराइयों को दूर करने के साथ आपस में मिलकर भाईचारे एव सौहार्द को मजबूत करने की अपील की।
*मैंगो पार्टी में पूर्व सांसद कादिर राणा द्वारा पत्रकारिता जगत की अनेक हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।*
*कार्यक्रम में पत्रकार बंधु हस्तियों के अलावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा प्रदेश सचिव विनय पाल प्रमुख प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी,पूर्व मंत्री महेश बंसल,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,सपा नेता अब्दुल्ला राणा,पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग मुफ्ती जुल्फिकार,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, समाजवादी शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सपा नेता शौकत अंसारी,साजिद हसन,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया,पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस सुबोध शर्मा,सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव दर्शन सिंह धनगर,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती,अलीम सिद्दीकी,डॉ नरेश विश्वकर्मा, जोगेंद्र सैनी,असद पाशा, शमशेर मलिक, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह,बालेंद्र मौर्य, सुमित पंवार बारी, डॉ नरेश विश्वकर्मा,नासिर खान, युधिष्ठिर पहलवान, समाजवादी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिमरथी, पैगाम ए इंसानियत के अध्यक्ष हाजी आसिफ राही, सुरेशचंद पाल,नेपाल सिंह प्रधान, सपा नेता सतबीर त्यागी, हनीफ इदरीसी,नदीम मलिक, सेकुलर फ्रंट अध्यक्ष गौहर सिद्दीकी,अताउर रहमान,पूर्व सभासद मुन्ना,अनीस साहिल मुस्तकीम प्रधान,जुल्फिकार कुरैशी,पूर्व प्रमुख विमला देवी,शाहिद गौड,मसरूर कुरैशी,सागर कश्यप,सलीम अंसारी, राशिद जैदी,सैयद मेंहदी सहित अनेक राजनीतिक सामाजिक शख्सियत मौजूद रहे।*


