नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
July 17, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर अक्षय संजय महादिक ने कावंड़ यात्रा को

1 min read

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर अक्षय संजय महादिक ने कावंड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु बैठक में दिए दिशा निर्देश। मुजफ्फरनगर 14 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार *आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा ग्रामीण जोन के अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।*
आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर श्री अक्षय संजय महादिक द्वारा दिनांक 13/14.07.2026 की रात्रि में पुलिस लाइन सभागार, मुजफ्फरनगर में ग्रामीण जोन के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी निरीक्षकगण एवं चौकी प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में महोदय द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ मार्गों पर निरंतर एवं प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सतत निगरानी रखी जाए, डीजे, कांवड़ शिविरों एवं यात्रा मार्गों पर निर्धारित मानकों एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन कराया जाए, यात्रा मार्गों पर किसी भी प्रकार के अवरोध, अतिक्रमण अथवा दुर्घटना की संभावना को समय रहते समाप्त कर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाए, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु ट्रैफिक प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन कराया जाए तथा आवश्यकतानुसार डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाए, असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना का तत्काल खंडन कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अथवा भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए, कांवड़ियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संबंधित विभागों एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक व्यवस्था का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon