मुजफ्फरनगर के सिटी कप्तान अमृत जैन ने खतरनाक गर्मी और धूप
1 min read
मुजफ्फरनगर के सिटी कप्तान अमृत जैन ने खतरनाक गर्मी और धूप में भी कांवड़ मार्ग का किया जोरदार निरीक्षण कहा लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
*मुजफ्फरनगर 14 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ मार्ग का किया गया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा कांवड़ मार्ग पर स्थित रामपुर तिराहा, फलौदा कट, खादर तिराहा एवं भूराहेड़ी चेक पोस्ट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
*निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए-*
कांवड़ मार्ग पर प्रस्तावित बैरिकेडिंग, डायवर्जन एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्हें समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
रामपुर तिराहा, फलौदा कट, खादर तिराहा एवं भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, सूचना संकेतक (Signage), पेयजल एवं साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण कर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने एवं किसी भी कमी को तत्काल दूर कराने हेतु निर्देशित किया गया।
कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
यात्रा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम वातावरण सुनिश्चित करें।


