नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
July 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मेरा वजूद फाउण्डेशन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम

1 min read

मेरा वजूद फाउण्डेशन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर 22 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार मेरा वजूद फाउंडेशन की कार्यकारिणी की बैठक होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर में आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता स्वामी तेजेश्वरानन्द जी द्वारा की गयी। बैठक का संचालन सचिव प्रेरक जैन द्वारा किया गया।
मेरा वजूद फाउण्डेशन की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पूर्ण हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित एवं स्वागत के साथ हुआ, इसके उपरान्त स्वामी तेजेश्वरानंद जी ने नव गठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को फाउण्डेशन के विजन, उद्देश्यों एवं मूल्यों के अनुरूप निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलवायी, उन्होंने सभी को सकारात्मक परिवर्तन लाने, नैतिक मूल्यों के संवर्धन, युवाओं के मार्गदर्शन, योग एवं ध्यान, पर्यावरण संरक्षक, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
बैठक के दौरान कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किये तथा इस बात पर विस्तृत चर्चा की कि किस प्रकार नई ऊर्जा, नई सोच और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से समाज में जागरूकता, सकारात्मक चेतना एवं जन-कल्याण के कार्यो और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक स्वामी तेजेश्वरानंद जी, समृद्धि त्यागी, पं0 संजीव शंकर, रचना सिंह, चैयरमेन प्रवेन्द्र दहिया, वाइस-चैयरमेन डॉ0 रणवीर सिंह, जनपद मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रत्यूष गोयल, उपाध्यक्ष आर्यनराज कौशिक, सचिव प्रेरक जैन, संयुक्त सचिव अंकित चौधरी, संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार धीमान, लेखा परीक्षक अनिल कुमार शास्त्री, मीडिया संयोजक ज्ञानदीप, मनोज कुमार, कानूनी सलाहकार रितु चौधरी, सलाहकार मण्डल, डॉ0 राजीव कुमार, डॉ0 कीर्तिवर्धन अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सुदेशवीर, हेमन्त चौधरी, शिव कुमार पाल एवं आदित्य ने अपने-अपने उत्तरदायित्व की शपथ ली।
सभी सदस्यों ने फाउण्डेशन के विजन को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, संस्कार, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
अंत में सभी ने एकजुट होकर सामाजिक हित में निरन्तर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon