नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
July 28, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जनता इंतिखाबी मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं


जनता इंतिखाबी मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं आयुष्मान भारत कार्ड शिविर का सफल आयोजन

लखनऊ। समाज सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से जनता इंतिखाबी मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा एक निःशुल्क नेत्र जांच एवं आयुष्मान भारत कार्ड पंजीकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुँचाना तथा उन्हें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना था।
शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर अपनी आँखों की निःशुल्क जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाए गए, जिससे वे सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती नसरिन इंतिखाब ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सेवाएँ पहुँचाना है। ट्रस्ट के महामंत्री इं. मोहम्मद जुहैब ने कहा कि समाज सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव फरहान अहमद सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी, सदस्य, स्वयंसेवक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शिविर के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा जनसेवा के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
जनता इंतिखाबी मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती नसरीन इंतिखाब ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और समाज के प्रत्येक सक्षम नागरिक से ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की।
“मानव सेवा ही सच्ची समाज सेवा है।”

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon