नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
July 28, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

लोक चित्रकला कार्यशाला का सप्तम दिवस समापन मुजफ्फरनगर

1 min read

*लोक चित्रकला कार्यशाला का सप्तम दिवस समापन
मुजफ्फरनगर 28 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार विगत दिवस
लोक एवं जनजाति संस्थान लखनऊ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सात दिवसीय चित्रकला कार्यशाला के सातवें दिन समापन बहुत धूमधाम से हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर मेजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौड़ तथा विशिष्ट अतिथि श्री अनिल कुमार जी समापन समारोह में उपस्थित रहे।नगर मेजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, विशिष्ट अतिथि श्री अनिल कुमार, उपप्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट नितिन कुमार जी के कर कमलों से मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर समापन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत पी एम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के उपप्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट नितिन कुमार जी ने किया। श्रीमती पूनम रानी द्वारा सरस्वती वंदना तथा छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया। आज आरo जीo कला धाम आदमपुर जनपद अमरोहा के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार प्रदीप सैनी एवम् श्रीमती प्रियंका सैनी ने क्ले मॉडलिंग में भगवान शिव की विभिन्न मुद्राएं, पोर्टेट आदि,तथा विभिन्न प्रकार के फूल मिट्टी से बनाने सिखाए। जिसे सभी ने बड़े मनोयोग से सिखा।
मुख्य अतिथि नगर मेजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौड़,उपप्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट नितिन कुमार एवं जिला शैक्षणिक संग्रहालय की वर्तमान प्रभारी श्रीमती ममता रानी ने जिला शैक्षणिक संग्रहालय के पूर्व प्रभारी श्री अनिल कुमार जी को शॉल भेंट कर उनके द्वारा संग्रहालय में किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए उनका सम्मान आभार व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आशीर्वचन देते हुए श्री पंकज प्रकाश राठौड़ जी ने प्रतिभागियों को पूर्ण मनोयोग से अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा दी, उन्होंने आज के व्यस्त समय में लोक कलाओं को तनाव मुक्ति का श्रेष्ठ साधन बताया।लोक चित्रकला कार्यशाला के प्रशिक्षक प्रवीण कुमार सैनी जी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इस शिविर से सीखकर विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर ही भी विदेश में भी अपनी कला की चमक बिखेर रहे हैं, उन्होंने प्रतिभागियों की बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन अतिथियों को कराया।
लेफ्टिनेंट नितिन कुमार जी ने ने कहा कि कलाएं मात्र मनोरंजन का साधन मात्र नहीं है बल्कि एक रोजगार के लिए बहुत अच्छा विकल्प है आज विभिन्न कला क्षेत्रों में कार्यरत शिल्पकार देश में ही नहीं वरन् विदेशों में नाम के साथ धनोपार्जन कर रहे है।
श्री अनिल कुमार जी ने अपने अनुभव साझा करते हुए अनेक प्रेरणास्पद संस्मरण सुनाए।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किए गए जिन्हें पाकर सभी प्रतिभागियों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे।
डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के छात्र विशु ने नगर मेजिस्ट्रेट महोदय को अपने द्वारा बनाया उनका एक पोर्ट्रेट भेट किया श्रीमती गीता रानी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon