कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस एवं
1 min read
*कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस एवं LIU टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, शिव चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में कांवड़ यात्रा 2026 को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 28.07.2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस, थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) मुजफ्फरनगर की संयुक्त टीम द्वारा एएस चेक टीम एवं बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) टीम व डॉग स्क्वाड के साथ जनपद के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों शिव चौक, रेलवे स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान शिव चौक, रेलवे स्टेशन परिसर व आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले मार्गों, पार्किंग स्थलों, संदिग्ध स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गहन निरीक्षण किया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की जांच की गई तथा आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी की जा रही है। साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।


