नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 4, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

द्वारिका सिटी में केदारनाथ धाम के पूज्य श्री राजशेखर लिंग जी के सान्निध्य में संपन्न हुई भव्य महा आरती

1 min read

द्वारिका सिटी में केदारनाथ धाम के पूज्य श्री राजशेखर लिंग जी के सान्निध्य में संपन्न हुई भव्य महा आरती

मुजफ्फरनगर, 4 अगस्त। पवित्र सावन मास के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर जानसठ रोड स्थित इंटीग्रेटेड टाउनशिप द्वारिका सिटी के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं अलौकिक महा आरती का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
महा आरती का शुभ संचालन केदारनाथ धाम में विगत 45 वर्षों तक प्रधान सेवक के रूप में सेवा देने वाले पूज्य श्री राजशेखर लिंग जी के पावन सान्निध्य में हुआ। उनके वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से संपन्न आरती ने समूचे मंदिर परिसर को शिवमय वातावरण से अभिभूत कर दिया।
इस पावन अवसर पर द्वारिका सिटी के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव की आराधना की तथा महा आरती में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” एवं “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से गुंजायमान रहा।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दिव्य दर्शन किए तथा समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर द्वारिका वेलफेयर सोसाइटी ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं आयोजन में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से द्वारिका वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से श्री अमित वत्स अध्यक्ष, श्री मनोज कुमार सिंह सचिव, श्री संजीव गर्ग संरक्षक, श्री सत्यपाल सिंह, श्री मनोज सिंघल, श्री अंशुमन अग्रवाल, श्री सोमबीर सिंह, श्री मनोज राठी, श्री देवेंद्र चौहान, श्री अंकित गोयल, श्री अमित जैन, व अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon