नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

थाना सिविल लाईन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा

1 min read

*थाना सिविल लाईन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड 03 शातिर गौकश अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 02 अभियुक्त घायल) ।*

मुजफ्फरनगर 12 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 रास गोवंश, गौकशी के उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन , सहायक पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री इन्द्रजीत सिंह व एसओजी प्रभारी उ0नि0 श्री मोहित सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस व एसओजी टीम द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 09.08.2026 को थानाक्षेत्र सिविल लाईन के अन्तर्गत कुछ गौकशों द्वारा गोकशी की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0 212/26 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। दिनांक 11/12.08.2026 की रात्रि को मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को सूचना दी गयी कि बामनहेडी रेलवे स्टेशन के पास जंगल में कुछ व्यक्ति गौकशी करने के लिए जा रहे है। सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस व एसओजी टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पहुंची तो देखा कि कुछ लोगों नें जंगल में एक गोवंशीय पशु को बांध रखा था तथा गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस टीम जब अभियुक्तगण के पास पहुंची तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम को देखकर टीम पर जान से मारने नीयत से फायरिंग की गयी तथा भागने लगे। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 अभियुक्तगण घायल हो गये तथा उनके अन्य साथी फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा 01 अन्य को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया तथा 03 अन्य बदमाश फरार हो गये। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 रास गोवंश (बछडा), गौकशी के उपकरण तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, व फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु काम्बिग की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता-*
*1.* रियासत पुत्र इनाम निवासी- किदवईनगर थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। (घायल)
*2.* लालू उर्फ जावेद पुत्र भूरा उर्फ मन्तशा निवासी- महमूंदनगर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। (घायल)
*3.* पप्पू उर्फ आस मौहम्मद पुत्र नसीर निवासी- यामीन कालोनी सरवट थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। (गिरफ्तार)
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0- 214/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट व 3/8 गौ वध अधिनियम थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर
*बरामदगी का विवरण-*
▪️ 01 रास गौवंशीय पशु जिन्दा (बछडा)
▪️ गौकशी के उपकरण ( चाकू , छूरी, दाव, लकडी का गुटका आदि)
▪️ 02 अवैध तमंचे 315 बोर मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
▪️ तराजू व बाट
*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम अपने फरार साथियों के साथ मिलकर गोकशी का कार्य करते हैं तथा गोमांस को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। हम लोग आवारा/छुट्टा गौवंशीय पशुओं को पकडते हैं तथा उसके बाद जंगल में उनकी गोकशी कर मांस को बेच देते हैं। हमारे द्वारा 02 दिन पहले भी थानाक्षेत्र सिविल लाईन के अन्तर्गत एक गाय व बछडे की गोकशी की गयी थी। आज हम पर एक बछडे को पकडकर गोकशी के लिये जंगल में लाये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon