कावड़ यात्रा में ड्यूटी देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं
1 min read
कावड़ यात्रा में ड्यूटी देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने की गोष्टी। मुजफ्फरनगर 12 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी में लगे जनपद मुजफ्फरनगर एवं अन्य जनपदों से आए समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट पर्यवेक्षण, सतर्कता, समर्पण एवं अथक परिश्रम की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा टीम भावना के साथ पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराया जा सका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के सफल एवं सकुशल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों के साथ पुलिस कैफे में लंच किया गया। सामूहिक लंच के दौरान अधिकारियों के साथ अनौपचारिक संवाद करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान किए गए अनुभवों एवं ड्यूटी से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने में अपना योगदान देने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, मेहनत एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई।


