नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 15, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मण्डलायुक्त डॉ रूपेश कुमार ने किया आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण


*मण्डलायुक्त डॉ रूपेश कुमार ने किया आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण*

*80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा*

*राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से गरिमामय हुआ कार्यालय परिसर,अमर शहीदों को किया गया नमन*

सहारनपुर, 15 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार
मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
इस दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से पूरा कार्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। उन्होंने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वर्ष हमारे लिए एक और ऐतिहासिक महत्व का है, क्योंकि हमारे राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। यह गीत हमारी राष्ट्रीय चेतना, एकता और स्वतंत्रता आंदोलन की शक्ति का प्रतीक रहा है। आज हम सभी को इसके गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों को नवीन ऊर्जा और राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। इस गीत ने लाखों भारतीयों को देश में स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। इससे राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लेना चाहिए। स्वतंत्रता अधिकारों का उत्सव नहीं है यह हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे और अपने कर्तव्यों को शिद्दत के साथ निभाए। आज भारत विश्व के देशों में अपनी पहचान बना रहा है। देश निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को दिलाने का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शिता, जनभागीदारी के साथ विकास को नई गति प्रदान करना है। हमारे विचार, ज्ञान और कर्तव्य ही भविष्य का निर्माण करेगा।
मण्डलायुक्त ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यकुशलता पर जोर देते हुए अपने कार्यालय सहित मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों के समस्त कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक त्वरित गति से पहुंच सके।
इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री भानू प्रताप, अपर आयुक्त श्री रमेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी श्री कर्णपाल, निजी सहायक श्री अरविन्द चौधरी तथा नाजिर श्री अमित जैन उपस्थित रहे। इसके साथ ही मण्डलायुक्त कार्यालय के समस्त पटल प्रभारियों, सहायकों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
———————

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon