नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 16, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर ने विकास भवन में किया ध्वजारोहण

1 min read

🇮🇳 मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर ने विकास भवन में किया ध्वजारोहण। जनपद में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
______________________
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन सहित विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
____________________
मुजफ्फरनगर 15 अगस्त 2026 जनपद के विकास भवन, में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक एवं सरकारी सेवक की महत्वपूर्ण भूमिका है। हम सभी अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें तथा स्वतंत्रता के मूल्यों को सदैव जीवंत रखें।

विकासखंड शाहपुर की ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों को तिरंगे के रंगों से आकर्षक रूप से सजाया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विकासखंड बघरा में भी ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों को तिरंगे के रंगों से सजाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ग्रामीणों एवं पंचायत कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

विकासखंड बुढ़ाना में ग्राम सचिवालयों को तिरंगे के रंगों से सजाया गया। रात्रि में भी पंचायत भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाकर देशभक्ति का वातावरण बनाया गया।

विकासखंड मोरना की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुए।

विकासखंड सदर की ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा तिरंगा सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए।

जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों एवं पंचायत कर्मियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। पूरे जनपद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon