नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 16, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण कर मिष्ठान किए वितरित किया सम्मानित,,,,,,,,,,,,, मुजफ्फरनगर 16 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार 80 वे स्वतंन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा देश की सेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व उनकी धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय ने सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान का वितरण किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon