शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा का सम्मान, मुजफ्फरनगर पुलिस के
1 min read
*“शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा का सम्मान, मुजफ्फरनगर पुलिस के पुलिसकर्मी प्रशंसा चिन्ह एवं सम्मान चिन्ह से सम्मानित”।*
मुजफ्फरनगर 21 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार
जनपद मुजफ्फरनगर में नियुक्त पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ठ सेवा के लिये श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह, सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है। आज दिनांक 21.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त पुलिसकर्मियों को श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह, सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं पुलिस विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा गया कि यह सम्मान उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य एवं सेवाभाव का परिचायक है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार से पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दीं गयी।
*सम्मानित पुलिसकर्मियों का विवरण-*
*1.* थानाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार थाना भौराकलां,- शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)
*2.* है0का0 कपिल, पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय, -शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)
*3.* है0का0 प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय,-शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)
*4.* निरीक्षक श्री कमल किशोर थाना खतौली,- सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)
*5.* उ0नि0 श्री योगेन्द्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय, – सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)
*6.* उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार थाना नई मण्डी,- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह


