जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न।
______________________
मुजफ्फरनगर 31 अगस्त 2026 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय सभागार मे आयोजित ।
बैठक में जिलाधिकारी ने द्वारा चारागाह की भूमि पर नेपियर की बुवाई करने तथा गौशालाओं में जल भराव कीचड़ आदि की समस्या का तत्काल निदान करने के लिए समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया एवं आवश्यकता अनुसार भूसा भंडारण तथा अन्य कार्यों हेतु शेड निर्माण कराने एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं संबंधी कमीयों को दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि 3 सितंबर को गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री महेश शुक्ला तथा सदस्य श्री दीपक गोयल जनपद भ्रमण हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन जिला कृषि अधिकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी समस्त खंड विकास अधिकारी अधिशासी अधिकारी, उप जिला अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा पशुपालन विभाग के सभी पशु चिकित्सा अधिकारी एवं उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


