मुजफ्फरनगर में खेलों का आयोजन:उप क्रीड़ा अधिकारी सुश्री पूनम विश्नोई ने योग ऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज को बांधा रक्षा सूत्र
1 min read
मुजफ्फरनगर में खेलों का आयोजन:उप क्रीड़ा अधिकारी सुश्री पूनम विश्नोई ने योग ऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज को बांधा रक्षा सूत्र,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, मुजफ्फरनगर 31 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार ,खेल दिवस के उपलक्ष में खेलो इंडिया की शपथ करते हुए उपक्रीडा अधिकारी पूनम विश्नोई बसेड़ा ग्राम वासियों एवं खिलाड़ियों एवं नागरिकों के मध्य
कबड्डी जूनियर ट्रायल /प्रतियोगिताके अंतर्गतखेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पूनम विश्नोई उपक्रीडा अधिकारी
कबड्डी संघ के पदाधिकारी एवं निर्णायकों के साथ
उप क्रीड़ा अधिकारी सुश्री पूनम विश्नोई ने योग ऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज को बांधा रक्षा सूत्र
भारतवर्ष की उन्नति एवं खेल जगत की खुशहाली की कामना
पिछले वर्ष सीमा पर सैनिकों को बांधी थी राखी, इस वर्ष संतों के साथ मनाया रक्षा बंधन
स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने दिया आशीर्वाद, खेल जगत के लिए की मंगलकामना
मुजफ्फरनगर। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर जनपद मुजफ्फरनगर में उप क्रीड़ा अधिकारी के पद पर सेवारत सुश्री पूनम विश्नोई ने पुरकाजी स्थित अंतर्राष्ट्रीय पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योग ऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर उन्होंने भारतवर्ष की उन्नति, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। सुश्री पूनम विश्नोई ने रक्षा बंधन के इस पावन पर्व को भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संतों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। इसी भावना के साथ उन्होंने इस वर्ष संत समाज के साथ रक्षा बंधन मनाने का निर्णय लिया।
पुरकाजी स्थित आश्रम में सुश्री पूनम विश्नोई ने योग ऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज को रक्षा सूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने भी सुश्री पूनम विश्नोई को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने समूचे खेल जगत को अपना शुभाशीष प्रदान किया और खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा खेल जगत से जुड़े सभी लोगों की सफलता एवं देश में खेल प्रतिभाओं के निरंतर विकास की मंगलकामना की।
सुश्री पूनम विश्नोई प्रत्येक वर्ष रक्षा बंधन का पर्व अलग-अलग स्थानों पर जाकर विशेष रूप से मनाती हैं। उनका प्रयास रहता है कि इस पावन पर्व के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और कर्तव्य भावना का संदेश समाज तक पहुंचे। विगत वर्ष भी उन्होंने सीमा पर पहुंचकर देश की रक्षा में तैनात सैनिकों को राखी बांधी थी और उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की थी। सैनिकों के प्रति सम्मान की इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष उन्होंने सनातन संस्कृति के रक्षक संतों के साथ रक्षा बंधन मनाने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर आश्रम में आध्यात्मिकता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं राष्ट्रप्रेमियों ने सुश्री पूनम विश्नोई की इस पहल की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जुड़ा प्रेरणादायक प्रयास बताया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल मोरल, खरखोदा, जगत सिंह पोसवाल, डब्बू जिंदहढ़ सहित अनेक भक्तजन एवं राष्ट्रप्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने भारतवर्ष की एकता, अखंडता, उन्नति, समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस अवसर पर सुश्री पूनम बिश्नोई द्वारा जिला ओलंपिक संघ सह सचिवश्री रामपाल सिंह को रक्षा सूत्र पहनाकर खेल और खिलाड़ियोंके पवित्र बंधन को किया गया मजबूत यहां पर सुश्री पूनम बिश्नोई द्वारा श्री चरण सिंह देशवाल कबड्डी खिलाड़ीअर्जुन देशवाल के पिताजी का हार्दिक अभिनंदन किया गया
इस अवसर पर
कबड्डी संघ की कार्यकारिणी के द्वारा उपक्रीडा अधिकारी पूनम बिश्नोई का किया गया भव्य स्वागत
कबड्डी संघ के द्वारा सिसौली निवासी श्री पवन जी का खेलों को बढ़ावा देने के लिए किया गया स्वागत पूरे स्टेडियम में सुश्री पूनम बिश्नोई का तमाम खिलाड़ियों एवं जिला ओलंपिक संघ द्वारा हार्दिक अभिनंदन करते हुए खेलों के प्रति उनके भारी परिश्रम की प्रशंसा की गई ।
सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित खिलाड़ियों का खेलअधिकारी द्वारा धन्यवाद किया गया ।


