नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 11, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

चाक चौबंद सुरक्षा के बीच मुजफ्फरनगर में अदा की गई जुमे की नमाज: जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सड़कों पर उतरकर संभाली कमान

1 min read

चाक चौबंद सुरक्षा के बीच मुजफ्फरनगर में अदा की गई जुमे की नमाज: जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सड़कों पर उतरकर संभाली कमान

*मुजफ्फरनगर 11 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खालापार क्षेत्र के मीनाक्षी चौक एवं फक्कड़शाह चौक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

आज दिनांक 11.09.2026 को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी एवं चाक-चौबंद रखने के दृष्टिगत जनपद के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस बल को एंटी रॉयट इक्विपमेंट के साथ पूर्ण रूप से मुस्तैद रखा गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में एएस चेक टीम, ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही क्यूआरटी टीम एवं एलआईयू को भी सक्रिय रखा गया है, जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहते हुए जनपद की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। अधिकारीगण द्वारा थाना खालापार क्षेत्र के मीनाक्षी चौक एवं फक्कड़शाह चौक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक शुक्रवार को संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की एंटी रॉयट इक्विपमेंट के साथ ड्यूटी लगाई जाती है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अराजक तत्वों की की निगरानी की जा रही है तथा भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अराजकता फैलाने वाली सामग्री प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon