नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 11, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने खतौली में सड़कों पर पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा का दिया संदेश

1 min read

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने खतौली में सड़कों पर पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा का दिया संदेश

खतौली मुजफ्फरनगर 11 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार

*जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा थानाक्षेत्र खतौली में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिस बल को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।*

आज दिनांक 11.09.2026 को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद के सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा पुलिसकर्मी एंटी रॉयट इक्विपमेंट के साथ पूरी तरह मुस्तैद हैं। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही क्यूआरटी टीम एवं एलआईयू को भी सक्रिय रखा गया है, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहते हुए जनपद की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना क्षेत्र खतौली में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पैदल गश्त के दौरान महोदय द्वारा प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने अथवा अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon