प्रेमी के पिता की हत्या करने वाला प्रेमिका पक्ष का हत्यारा गिरफ्तार
1 min read
प्रेमी के पिता की हत्या करने वाला प्रेमिका पक्ष का हत्यारा गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार
*थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग मे वाँछित अभियुक्त गिऱफ्तार ।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ मिश्रा व थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 15.09.26 को थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के ग्राम पिन्ना गांव के पास शामली रोड पर सुभाष पुत्र रणवीर निवासी ग्राम किनौनी, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 50 वर्ष, की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया साथ ही घटना के सफल अनावरण हेतु 03 टीमें गठित की गयी थी। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 5 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0स0 402/2026 धारा- 191(2)/191(3)/109(1)/103(1)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। गठित टीमों द्वारा नामजद अभियुक्त बन्टी उर्फ राहुल पुत्र उधल उर्फ उदयवीर निवासी ग्राम किनौनी थाना शाहपुर मु0नगर उम्र 40 वर्ष को दिनांक 16.09.2026 को लकडसंधा फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है साथ ही वांछित अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निरंतर सार्थक प्रया्स किये जा रहे है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* बन्टी उर्फ राहुल पुत्र उधल उर्फ उदयवीर निवासी ग्राम किनौनी थाना शाहपुर मु0नगर उम्र 40 वर्ष ।
*गिरफ्तार अभियुक्त बन्टी उर्फ राहुल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -*
*1.* मु0अ0स0 402/2026 धारा- 191(2)/191(3)/109(1)/103(1)/3(5) बीएनएस थाना को0नगर मु0नगर ।
अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*हत्या का कारण-* कुछ दिन पूर्व ग्राम किनौनी के एक युवक एवं युवती, जो एक ही जाति के हैं, प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले गए थे। पुलिस द्वारा युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया था तथा युवक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई थी। इस घटना के कारण दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी तथा दिनांक 15.09.2026 को युवती पक्ष द्वारा युवक के पिता सुभाष उपरोक्त की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार शर्मा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
2. उ0नि0 श्री धीरेन्द्र प्रताप सिहं थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
3. का0 1455 सुधीर कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
4. का0 2380 विद्याराम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर


