ट्रांसफार्मर से बिजली के तार चोरी करने वाले गैंग का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने किया खुलासा
1 min read
ट्रांसफार्मर से बिजली के तार चोरी करने वाले गैंग का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने किया खुलासा
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार
▪️ *थाना तितावी पुलिस द्वारा ऑपरेशन किसान प्रहरी के अंतर्गत ट्रांसफार्मर कॉयल व बिजली के तार चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, दौराने पुलिस मुठभेड 04 अभियुक्त गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल) ।*
▪️ *कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर ,02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ,02 अदद नाजायज चाकू, 02 अदद मोटर साइकिल, 01 पिकअप गाड़ी (घटना में प्रयुक्त), ट्रांसफार्मर कॉयल, 10 बन्डल बिजली के तार, चोरी किये गये सामान को बेचने के बाद शेष बचे 5000 रुपये बरामद ।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री नरेन्द्र सिंह यादव तथा थानाध्यक्ष तितावी श्री जयवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 15.09.206 की रात्रि को थाना तितावी पुलिस थानाक्षेत्र में गश्त कर रहे थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि विद्युत तार व ट्रांसफार्मर कॉयल चोरी करने वाले गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है तथा चोरी करने की फिराक में है। इस सूचना पर थाना तितावी पुलिस मुखबिर के बताये स्थान भगत होटल के सामने अमीर नगर जाने वाले रास्ते की तरफ पहुंची तो वहां मौजूद बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग में 01 अभियुक्त घायल हो गया तथा 03 अन्य अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर ,02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ,02 अदद नाजायज चाकू, 02 अदद मोटर साइकिल, 01 पिकअप गाड़ी (घटना में प्रयुक्त), ट्रांसफार्मर कॉयल, 10 बन्डल बिजली के तार, चोरी किये गये सामान को बेचने के बाद शेष बचे 5000 रुपये बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पातल भिजवाया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
*1.* शाहनवाज पुत्र शमीम निवासी भैसरहेडी थाना छपार उम्र करीब 26 बर्ष (घायल)
*2.* शाहरुख उर्फ जुनैद पुत्र नबाब निवासी भैसरहेडी थाना छपार उम्र करीब 26 बर्ष
*3.* ताहिर पुत्र तैयब निवासी भैसरहेडी थाना छपार उम्र करीब 50 बर्ष
*4.* मौ०आसिफ पुत्र मौ० बन्ने निवासी नेहरु बिहार गली न०-01 म०न०-A-1/34 मुस्तफाबाद दिल्ली
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान स्वीकार किया गया कि उनके द्वारा जनपद शामली, उत्तराखण्ड व मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्थानों पर विद्युत उपकरण चोरी किये गये है।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री जयवीर सिंह थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
2. व०उ०नि० श्री अजयपाल सिंह थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
3. उ०नि श्री शुभम त्यागी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
4. उ0नि0 श्री रविन्द्र धामा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
5. उ०नि० श्री परमजीत सिंह थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
6. है०का०157 मनीष कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
7. है0का0 543 आबिद अली थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
8. है०का0 186 अजीत कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
9. है०का0 328 लोकेन्द्र सिंह थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
नोट- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।


