नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 19, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

वामा सारथी की सराहनीय पहल—पुलिस परिवार के बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

1 min read

▪️ वामा सारथी की सराहनीय पहल—पुलिस परिवार के बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

▪️ *आकाश इंस्टीट्यूट ने पुलिस लाइब्रेरी को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट कीं*
मुजफ्फरनगर 17 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस परिवार के बच्चों की शिक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य तथा करियर निर्माण को लेकर वामा सारथी द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में आज एक और सराहनीय पहल की गई। वामा सारथी, जनपद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष डाॅ. नीलम राय वर्मा (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी) एवं पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के विशेष प्रयासों से आकाश इंस्टीट्यूट मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस लाइब्रेरी में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गयी।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को उनकी रुचि, क्षमता एवं भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। बच्चों को विशेष रूप से IIT-JEE, NEET, NDA एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक रणनीति और अध्ययन पद्धति के बारे में बताया गया। इस अवसर पर आकाश इंस्टीट्यूट मुजफ्फरनगर के मैनेजर श्री शाहनवाज अहमद, एकेडमिक काउंसलर श्री नितिन कुमार एवं उनकी टीम द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के मार्गदर्शन के साथ-साथ पुलिस लाइब्रेरी हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी पुस्तकें एवं अन्य अध्ययन सामग्री भी भेंट की गई, ताकि पुलिस परिवार के बच्चे लाइब्रेरी में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें।

*“आप मेहनत कीजिए, किताबों की कमी नहीं होने दी जाएगी”—डाॅ. नीलम राय वर्मा*

इस अवसर पर डाॅ. नीलम राय वर्मा ने आकाश इंस्टीट्यूट का धन्यवाद करते हुए बच्चों से संवाद किया तथा उन्हें पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने एवं अपने लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे पूरे मन से तैयारी करें और अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें। पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त किताबें व अध्ययन सामग्री लाइब्रेरी में मौजूद है, अन्य किसी भी पुस्तक अथवा अध्ययन सामग्री की आवश्यकता होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बच्चों को विश्वास दिलाया कि वामा सारथी पुलिस परिवार के बच्चों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा बच्चों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर मेहनत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से अपनी रुचि के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर पूरे समर्पण के साथ उसकी तैयारी करने का आह्वान किया।

*पुलिस परिवार के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध वामा सारथी*

वामा सारथी द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के शैक्षिक, सामाजिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों का यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण उदाहरण रहा। डाॅ. नीलम राय वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर व्यक्तिगत रुचि लेते हुए किए जा रहे प्रयासों से पुलिस परिवार के बच्चों को न केवल बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए आवश्यक संसाधन और सकारात्मक वातावरण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। वामा सारथी का उद्देश्य केवल पुलिस परिवार के वर्तमान को सहयोग देना ही नहीं, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करना भी है। इसी दिशा में ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon