नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 19, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पीएम मोदी का जन्मदिन मुजफ्फरनगर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, डॉ सोमेंद्र तोमर, डीएम उमेश मिश्रा के नेतृत्व में भव्यता से मना


पीएम मोदी का जन्मदिन मुजफ्फरनगर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, डॉ सोमेंद्र तोमर, डीएम उमेश मिश्रा के नेतृत्व में भव्यता से मना मुजफ्फरनगर 17 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार माननीय भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार/ जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन तथा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किए फल वितरित।

_माननीय भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर और सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. सोमेंद्र तोमरके जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र कार्यालय के सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि दोपहर 1 बजे तक शिविर में 31 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया जा चुका था, जबकि अन्य लोगों का रक्तदान जारी था। उन्होंने बताया कि शिविर शाम तक चलता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता कर सकें।

इसके उपरांत माननीय राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी, जिला अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षीस्वरूप, माननीय माननीय राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती सपना कश्यप, उपाध्यक्ष भाजपा विशाल गर्ग एवं जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूष ण, नगर मजिस्ट्रेट श्री दीपक कुमार पाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon