मंत्री सोमेंद्र तोमर ने संकल्प अभियान की समीक्षा की
1 min read
मंत्री सोमेंद्र तोमर ने संकल्प अभियान की समीक्षा की: डीएम और एसएसपी भी रहे मौजूद। मुजफ्फरनगर 17 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार माननीय जनपद के प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनीतिक पेंशन सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री सोमेंद्र तोमर जी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न।
माननीय जनपद के प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनीतिक पेंशन सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री सोमेंद्र तोमर जी द्वारा दिनांक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा कर ली जानकारी। संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
उन्होंने कहा कि
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियान
जनभागीदारी के साथ सेवा, सुशासन एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया जाए उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान एक महत्वपूर्ण अभियान है, अभियान को सफल बनाएं ।
माननीय प्रभारी मंत्री श्री सोमेंद्र तोमर जी ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को संबंधित विभाग अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को सकुशल संपन्न कराएं । उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि अभियान का उद्देश्य भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाएं धरातल पर दिखाई दे, इस उद्देश्य के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे, कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से छूट न पाए, इस उद्देश्य के साथ अभियान में जुड़कर कार्यक्रमों को सफल बनाएं।
बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले अभियान के अंतर्गत 13 प्रमुख कार्यक्रमों की योजना वार समीक्षा की गई ।
जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने मानीय जनपद के प्रभारी मंत्री जी को अवगत कराया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सभी संबंधित विभागों द्वारा तिथिवार कार्यक्रमों का आयोजन करायें जाने हेतु सभी संबंधित विभागो को निर्देशित कर दिया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने माननीय प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों तथा विभिन्न विकास कार्यों से आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी व्यवस्थित रूप से संकलित की जाएगी। ‘कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों की वास्तविक सफलता की कहानियों, फोटो एवं वीडियो का संकलन कर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर को सायं 7 बजे सुकतीर्थ स्थल सहित 11 स्थानों पर दीप दान प्रज्वलित किए जाएंगे, तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करने, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ कार्यक्रम में विद्यालय स्तर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा ‘नमो सेवा गाथा’ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटकों के प्रभावी मंचन का आयोजन किया जाएगा।
‘आंगन का उत्सव’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं को सम्मानित करने तथा पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत स्वच्छता, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर एवं श्रमदान जैसी गतिविधियों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता रहेंगी।
‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाकर पात्र नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा , मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, नगर मजिस्ट्रेट श्री दीपक कुमार पाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे


