मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा विश्वकर्मा जयंती के पर हुआ शस्त्र पूजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
1 min read
मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा विश्वकर्मा जयंती के पर हुआ शस्त्र पूजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
मुजफ्फरनगर 17 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में पुलिस विभाग द्वारा प्रयोग किये जाने वाले शस्त्रों एवं उपकरणों का विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शस्त्रों एवं पुलिस उपकरणों की पूजा-अर्चना कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया तथा पुलिस बल की सुरक्षा, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा भी पूजा-अर्चना में सहभागिता की गयी। इसके उपरान्त पुलिस परिवार के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भोजन ग्रहण किया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पुलिस बल में आपसी भाईचारे, सामूहिकता एवं सौहार्द को और अधिक मजबूत करने का अवसर बना। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा एवं अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने हेतु प्रेरित किया गया।


